राष्ट्रीय

कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया एफिडेविट, अवैध रोहिंग्याओं को वापस भेजा जाएगा

कर्नाटक सरकार ने हाल ही में अपने पुराने बयान को बदलते हुए भारत में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को वापस भेजने के लिए एक नया एफिडेविट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया है।

less than 1 minute read
screenshot_2021-10-30_rohingyas.png

नई दिल्ली। कर्नाटक में बीजेपी की सरकार ने हाल ही में रोहिंग्याओं के विषय में अपने पुराने बयान को बदल दिया है। इस बयान को बदलते हुए कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक नया एफिडेविट दाखिल किया है। इस एफिडेविट में कर्नाटक सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को वापस भेजने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है।

126 रोहिंग्याओं की हुई पहचान

राज्य के गृह विभाग ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक राज्य में अवैध रूप से रह रहे 126 रोहिंग्याओं की पहचान की गई है। गृह विभाग के अनुसार इन रोहिंग्याओं को कर्नाटक पुलिस के किसी भी कैम्प में नहीं रखा गया है।

इससे पहले कर्नाटक सरकार की रोहिंग्याओं को निर्वासित करने की नहीं थी योजना

कर्नाटक सरकार द्वारा हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में एक नया एफिडेविट दाखिल करने से कुछ समय पहले सरकार की तरफ से जारी बयान में बताया गया था कि उनकी राज्य में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को निर्वासित करने की कोई योजना नहीं थी।

Published on:
30 Oct 2021 01:39 pm
Also Read
View All
Maharashtra Politics: ‘शरद पवार को राज्य सभा में बनाया जाएगा विपक्ष का नेता’, उद्धव ठाकरे को लेकर भी BJP विधायक ने किया दावा

भगवंत मान पर अकाल तख्त का रुख सख्त, SGPC सदस्य ने सुरजीत सिंह बिट्टावड कहा- वीडियो असली, CM दें इस्तीफा

Patrika Explainer: TMC और शिवसेना (UBT) के सांसद मिलने के बाद भी लोकसभा में दो-तिहाई का आंकड़ा नहीं होगा पार, अब क्या करेगी मोदी सरकार

नितिन नवीन की नई टीम में गुजरात, राजस्थान और MP पर खास फोकस, चुनावी समीकरण साधने की तैयारी तेज

पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मीटिंग, ईरान युद्ध और ट्रेड डील समेत कई विषयों पर होगी चर्चा