राष्ट्रीय

चोरी का सोना छिपाने के मामले पर कर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा – “पुलिस के दखल देने पर फाइनेंस कंपनियाँ…”

चोरी का सोना छिपाने के मामले पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Feb 10, 2026
Karnataka High Court (File Photo)

कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। इस फैसले के अनुसार फाइनेंस कंपनियाँ चोरी हुए सोने को ऋण के बहाने छिपा नहीं सकतीं, जब पुलिस जांच के लिए मामले में दखल देती हैं। यह फैसला मुथूट फाइनेंस लिमिटेड द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान आया, जिसमें कंपनी ने पुलिस द्वारा गिरवी रखे सोने की जब्ती पर रोक लगाने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें

राज्यसभा सांसद की डिमांड, चंडीगढ़ से शुरू होनी चाहिए लंदन, सिंगापुर और वैंकूवर की सीधी उड़ान

मालिक को सोने के इस्तेमाल से वंचित नहीं रखा जा सकता

जस्टिस सूरज गोविंदराज ने इस मामले में कहा कि अगर सोना चोरी का साबित होता है, तो असली मालिक को उसके इस्तेमाल से वंचित नहीं किया जा सकता, सिर्फ इसलिए कि वह किसी फाइनेंस कंपनी के पास गिरवी रखा गया है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया कि फाइनेंस कंपनी के अधिकार सिर्फ गिरवी रखने वाले व्यक्ति के अधिकारों तक सीमित हैं। अगर सोना चोरी का है, तो कंपनी का दावा असली मालिक के हक से ऊपर नहीं हो सकता।

उचित जांच और सत्यापन की ज़िम्मेदारी

कर्नाटक हाईकोर्ट के अनुसार कंपनी की ज़िम्मेदारी है कि सोना गिरवी लेने से पहले उचित जांच और सत्यापन किया जाए। पुलिस को चोरी के सोने को जब्त करने का अधिकार है, लेकिन उसे पुलिस के पास अनिश्चित काल तक नहीं रखा जा सकता; बल्कि संबंधित अदालत में जमा करना होगा। वहीं आगे की कार्यवाही हो सकती है।

ये भी पढ़ें

24,696 संपत्तियों का वक्फ दावा खारिज, राजस्थान में सबसे ज़्यादा

Published on:
10 Feb 2026 07:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर