12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा सांसद की डिमांड, चंडीगढ़ से शुरू होनी चाहिए लंदन, सिंगापुर और वैंकूवर की सीधी उड़ान

राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए एक बड़ी मांग उठाई है। क्या है संधू की मांग? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Satnam Singh Sandhu

Satnam Singh Sandhu (File Photo)

राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू (Satnam Singh Sandhu) ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट के विषत में एक बड़ी मांग उठाई है। संधू ने कहा है कि चंडीगढ़ (Chandigarh) एयरपोर्ट से लंदन (London), सिंगापुर (Singapore) और वैंकूवर (Vancouver) के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने चाहिए। उन्होंने राज्यसभा के शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया। संधू ने केंद्र सरकार से चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Shaheed Bhagat Singh International Airport) को 'पॉइंट ऑफ कॉल' का दर्जा देने का भी आग्रह किया, जिससे विदेशी एयरलाइंस चंडीगढ़ के एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो सकें।

फिलहाल आ रही है बाधा

फिलहाल चंडीगढ़ का एयरपोर्ट द्विपक्षीय समझौतों के तहत सूचीबद्ध नहीं है, जिससे वैश्विक उड़ानों में बाधा आ रही है। संधू ने बताया कि चंडीगढ़ का एयरपोर्ट पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लिए प्रमुख हब है, जो लगभग 7 करोड़ लोगों को सर्विस मुहैया कराता है। इसकी वार्षिक क्षमता 60 लाख यात्रियों की है, लेकिन फिलहाल यह 40 लाख यात्रियों को ही संभाल रहा है, जिससे अतिरिक्त 20 लाख यात्रियों के लिए जगह है। फिलहाल चंडीगरह एयरपोर्ट से सिर्फ दुबई और अबू धाबी के लिए इंडिगो की अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें हैं।

लोगों को मिलेगी सुविधा

संधू का मानना है कि चंडीगढ़ से लंदन, सिंगापुर और वैंकूवर के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोगों को सुविधा मिलेगी। साथ ही पंजाबी समुदाय को भी फायदा होगा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया। इतना ही नहीं, संधू के अनुसार चंडीगढ़ के एयरपोर्ट की अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने से क्षेत्रीय विकास, यात्रा सुविधा और आर्थिक वृद्धि को भी बढ़ावा मिलेगा।