9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलेज छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा को मारी गोली, फिर खुद की कनपटी पर तानी बंदूक और कर ली सुसाइड

पंजाब के तरन तारन में आज मर्डर और सुसाइड का मामला सामने आया है। एक कॉलेज छात्र ने इस वारदात को अंजाम दिया है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 09, 2026

Law student commits murder and suicide

Law student commits murder and suicide (Representational Photo)

पंजाब (Punjab) के तरन तारन (Tarn Taran) जिले में आज, सोमवार 9 फरवरी को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। उसमा गांव में स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर के छात्र प्रिंस राज सिंह (Prince Raj Singh) ने क्लासरूम में घुसकर अन्य छात्रा पर गोली चला दी। जिस छात्रा पर गोली चलाई गई, उसका नाम संदीप कौर (Sandeep Kaur) बताया जा रहा है। गोली लगने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

मर्डर के बाद सुसाइड

संदीप का मर्डर करने के बाद प्रिंस राज ने उसी बंदूक से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर में एक ही क्लास में पढ़ते थे। मर्डर और सुसाइड की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मचा हड़कंप

इस घटना के दौरान क्लास में और कई छात्र भी मौजूद थे। प्रिंस राज के संदीप को मौत के घाट उतारने और फिर खुद को गोली मारने से हड़कंप मच गया। अन्य छात्र डरकर क्लासरूम से भाग गए।

मामले की जांच शुरू

तरन तारन पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग या व्यक्तिगत विवाद से तनाव की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अभी तक इसकी स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना के बाद कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं, कि एक छात्र बंदूक लेकर अंदर कैसे घुस गया।