राष्ट्रीय

कर्नाटक में चारों MLC की सीट हारने के बाद सीएम सिद्धारमैया की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में BJP-NDA के चारों सीटों पर क्लीन स्वीप के बाद मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जनादेश स्वीकार किया। उन्होंने नतीजों की समीक्षा कर सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही और विपक्ष के चुनावी दावों पर सवाल उठाए।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2026, 1:24 PM IST
DK Shivakumar
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (Photo-IANS)

Karnataka MLC Election Result: कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल (सेक्युलर) के गठबंधन NDA ने चारों सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सभी सीटों पर NDA की जीत के बाद सीएम डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने चुनाव परिणामों को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जनता के संदेश को समझने और कमियों को दूर करने का प्रयास करेगी।

'हमें एक सीट जीतने की उम्मीद थी'

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि हम विधान परिषद चुनाव में मतदाताओं की ओर से दिए गए जनादेश को सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हैं। हमारे पास एक सीट थी और हमें उसे जीतने की उम्मीद थी। हालांकि, जनता ने अब हमें एक संदेश दिया है। हम नतीजों का अध्ययन करेंगे और सुधारात्मक कदम उठाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को अच्छी संख्या में वोट मिले हैं। ऐसे में पार्टी पूरे चुनाव परिणाम की समीक्षा करेगी और हार के कारणों का आकलन करेगी।

अगले चुनाव का संकेत बता रहा विपक्ष, शिवकुमार ने उठाए सवाल

विपक्ष की ओर से विधान परिषद चुनाव के नतीजों को आगामी चुनावों का संकेत बताए जाने पर सीएम डीके शिवकुमार ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि इन नतीजों को भविष्य के चुनावों का संकेत माना जा रहा है, तो विपक्ष को चन्नपटना और शिग्गांव उपचुनाव के परिणामों पर भी बात करनी चाहिए।

शिवकुमार ने कहा कि विपक्ष इन नतीजों को अगले चुनावों का संकेत बता रहा है। क्या चन्नपटना और शिग्गांव के उपचुनाव भी आगामी चुनावों का संकेत थे? विपक्ष को उन नतीजों के बारे में भी बात करनी चाहिए, है ना?

बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

चारों सीटों पर एनडीए की जीत पर बीजेपी ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा है। बीजेपी ने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि 'DK, इट्स डन, ब्रो!'

बीजेपी का यह तंज सोशल मीडिया पर चर्चित 'इट्स डन, ब्रो' ट्रेंड से प्रेरित है। पार्टी ने इसी अंदाज में कांग्रेस को घेरते हुए चारों सीटों पर गठबंधन की जीत को अपनी बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के रूप में पेश किया।

Updated on:
28 Oct 2026, 1:24 PM IST
Published on: