राष्ट्रीय

कश्मीरी मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन कर की हिंदू से शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रमाण पत्र, JK Police ने दी चेतावनी

Religion change : बारामुला के पुलिस स्टेशन क्रेरी ने कश्मीरी लड़की के लापता होने का मामला दर्ज किया था। अब लड़की ने अपने धर्म परिवर्तन और शादी का प्रमाणपत्र ही वायरल कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2024, 4:04 PM IST
Feature image

जम्मू कश्मीर बारामूला की एक लड़की ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के बाद उसका प्रमाण पत्र भी सामने आ गया है। लड़की ने मुंबई के निवासी से दिल्ली में शादी की है। हिंदू रीति रिवाज से यह शादी 19 अगस्त को नई दिल्ली के ही विष्णुनगर की सनातन वैदिक समाज कल्याण संगठन द्वारा प्रमाणित की गई है। इतना ही नहीं लड़की ने धर्म परिवर्तन का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है। यह सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि बारामूला में लड़की के पिता ने गत 16 अगस्त को जिले के क्रेरी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस स्टेशन क्रेरी ने मामले का संज्ञान लेते हुए बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। बारामूला पुलिस ने मामले को लेकर बयान जारी करते हुए बताया है कि 16 अगस्त 2024 को मोहि-उद-दीन शेख की बेटी के संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

साझा की भड़काऊ सामग्री तो होगी कार्रवाई : बारामूला पुलिस

बारामूला पुलिस को जांच में पता चल गया था कि कि उक्त लड़की ने धर्म परिवर्तन कर नवी मुंबई के सागर प्रदीप सिंह से विवाह कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी को एक चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि कोई भी व्यक्ति अगर सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री साझा करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि डिजिटल स्पेस सभी के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक बना रहे।

Updated on:
7 Sep 2024, 4:04 PM IST
Published on: