24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर की मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन कर की हिंदू से शादी , बारामूला से मुंबई तक मच गई हलचल, JK Police ने दी चेतावनी

Religion change : बारामुला जिले के पुलिस स्टेशन क्रेरी ने मामले का संज्ञान लिया है और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारामूला

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 24 Aug 2024, 5:17 PM IST

जम्मू कश्मीर बारामूला की एक लड़की ने धर्म परिवर्तन कर मुंबई के एक निवासी से शादी करके घर से चली गई। लड़की के पिता ने गत 16 अगस्त को जिले के क्रेरी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। बारामुला जिले के पुलिस स्टेशन क्रेरी ने मामले का संज्ञान लिया है और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बारामूला पुलिस ने मामले को लेकर बयान जारी करते हुए बताया है कि '16 अगस्त 2024 को पुलिस स्टेशन क्रेरी ने मोहि-उद-दीन शेखकी बेटी के संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पता चला है कि उक्त लड़की ने धर्म परिवर्तन कर नवी मुंबई के सागर प्रदीप सिंह से विवाह कर लिया है।

साझा की भड़काऊ सामग्री तो होगी कार्रवाई : बारामूला पुलिस

बारामूला पुलिस ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को घटना के बारे में भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा न करने की सलाह भी जारी की है। चेतावनी दी है कि ऐसी सामग्री साझा करना विभिन्न कानूनों का उल्लंघन करता है और इसके परिणामस्वरूप आपराधिक कार्रवाई सहित सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस ने लोगों से इस घटना से संबंधित भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा या दोबारा पोस्ट न करने का आग्रह किया है। अगर कोई भी व्यक्ति ऐसी सामग्री साझा या दोबारा पोस्ट की गई है तो कृपया उसे हटा दें। जम्मू-कश्मीर पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि हमारा डिजिटल स्पेस सभी के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक बना रहे।