17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य सभा चुनाव में विपक्ष के साथ हो गया खेला! जानें किन जगहों पर हुई क्रॉस वोटिंग

Rajya Sabha Elections: सोमवार को तीन राज्यों की 11 राज्य सभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। इसमें से 9 सीटों पर NDA को जीत मिली। वहीं विपक्ष के खाते में दो सीटें गईं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Mar 17, 2026

Rajya Sabha Elections, NDA victory, Cross voting, Bihar Rajya Sabha polls, Odisha Rajya Sabha results,

राज्य सभा चुनाव में विपक्ष के साथ हो गया खेला (Photo-IANS)

Rajya Sabha Elections: 10 राज्यों की 37 राज्य सभा सीटों का सोमवार को चुनाव परिणाम घोषित हो गया है। इनमें से पहले ही 26 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। सोमवार को तीन राज्यों की 11 सीटों पर चुनाव हुए। 37 सीटों में से एनडीए ने 22 सीटें जीती। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष को 15 सीटों पर जीत मिली। वहीं एनडीए को 10 सीटों का फायदा हुआ। इसके अलावा विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान हुआ।

सोमवार को 11 सीटों पर हुई वोटिंग

दरअसल, सोमवार को तीन राज्यों की 11 राज्य सभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। इसमें से 9 सीटों पर NDA को जीत मिली। वहीं विपक्ष के खाते में दो सीटें गईं। इन सीटों पर चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज थी। वोटिंग के दिन ओडिशा और हरियाणा में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। 

11 सीटों पर चुनाव के नतीजे

राज्यसीटेंजीतहार
बिहार5नितिन नवीन (BJP)
शिवेश राम (BJP)
नीतीश कुमार (JDU)
रामनाथ ठाकुर (JDU)
उपेंद्र कुशवाहा (RLSM)
अमरेंद्र धारी सिंह (RJD)
ओडिशा4मनमोहन सामल (BJP)
सुजीत कुमार (BJP)
दिलीप रे (निर्दलीय)
संयुक्ता मिश्रा (BJD)
दोतेश्वर होता (BJD)
हरियाणा2संजय भाटिया (BJP)
कर्मवीर बौद्ध (कांग्रेस)
सतीश नांदल (निर्दलीय)

हरियाणा में दोनों ने जीती एक-एक सीट

हरियाणा की दो राज्य सभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इन सीटों पर तीन प्रत्याशी मैदान में थे, जिससे मुकाबला रोमांचक हो गया। हालांकि पहले ही बीजेपी प्रत्याशी संजय भाटिया की जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी, लेकिन कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर था। 

दरअसल, हरियाणा की दोनों राज्य सभा सीटों का चुनाव परिणाम आधी रात 1 बजे जारी हुआ। बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध ने जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर सिंह बौद्ध को जीत मिली। 

इंडियन नेशनल लोकदल के दो विधायकों ने वोट नहीं डाला। कांग्रेस के चार और बीजेपी का एक वोट रद्द हो गया। ऐसे में प्रदेश की 90 में से 80 वोट को वैध माना गया। 

ओडिशा में भी हुई क्रॉस वोटिंग

ओडिशा की चार राज्य सभा सीटों में से दो पर बीजेपी, एक पर BJD और एक पर निर्दलीय ने जीत हासिल की। दरअसल, यहां पर कांग्रेस के तीन विधायकों ने अपनी पार्टी के खिलाफ जाकर वोट किया। उन्होंने बीजेपी समर्थित दिलीप रे के पक्ष में वोटिंग की। 

बिहार में भी हो गया खेला

विपक्ष के साथ बिहार में भी खेला हो गया। बिहार की पांच सीटों पर मतदान हुआ। पहले ही 4 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी। पांचवीं सीट पर कड़ा मुकाबला था। वोटिंग खत्म होने तक कांग्रेस के तीन और राजद का एक विधायक वोट देने नहीं पहुंचे, जिसका सीधा फायदा एनडीए को हुआ। प्रदेश की पांचों सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की।