राष्ट्रीय

15 अगस्त के मौके पर बोले केजरीवाल- मणिपुर जल रहा और मेरा मन व्यथित है

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि मणिपुर जल रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Aug 2023, 3:01 PM IST
 Kejriwal said on the occasion of August 15, Manipur is burning

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को बधाई दी है। छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने तिरंगा फहराया। इस दौरान उत्कर्ष कार्य करने वाले कई पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।

मणिपुर जल रहा है- सीएम केजरीवाल

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि मणिपुर जल रहा है, वहां दो समुदाय के लोग आपस में लड़ रहे हैं। इससे मेरा मन व्यथित है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नाकामी से लोग आज हिंसा की आग में जल रहे हैं।

लोगों से साफ सफाई रखने की अपील

दिल्ली के लोगों से खास अपील करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि अब एमसीडी के प्रयासों से राजधानी को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए अगले 365 दिन तक मेगा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक वार्ड के पार्षद और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि प्रतिदिन दिल्ली को साफ सुथरा बनाने में जुटे हैं। आप सभी से अपील है कि इस अभियान में जुड़कर दिल्ली को पूरी तरह हरा भरा और स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।

Published on: