राष्ट्रीय

केरल में अगवाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, खेत में छोड़कर भागे आरोपी

Aluva Rape Case: केरल के कोच्चि के अलुवा इलाके में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि आज तड़के अलुवा इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया गया।

2 min read
Aluva rape case

Aluva rape case: केरल के कोच्चि के अलुवा इलाके में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि आज तड़के अलुवा इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। आरोपियों ने घटना को अंजाम देकर पीड़िता को धान के खेत में छोड़कर फरार हो गए। आपको बता दें कि एक महीने पहले भी यहां पांच साल की मासूम को अगवाकर दुष्कर्म के बार हत्या कर दी गई थी। कुछ दिनों बाद एक बार फिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।


नाबालिग की हालत स्थिर

पुलिस के मुताबिक यह लड़की एक मजदूर की बेटी है और उसके रोने की आवाज सुनने के बाद लोग धान के खेत में पहुंचे। पुलिस ने बताया कि उसे कलामस्सेरी के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है।

पड़ोसियों ने सुनी रोने की आवाज

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के स्थानीय इलाके के होने की आशंका जताई है। पुलिस ने कहा कि गहन जांच से उसकी पहचान की जाएगी। पुलिस के मुताबिक घटना उस वक्त सामने आई जब पड़ोसियों ने लड़की के रोने की आवाज सुनी। नाबालिग लड़की को बृहस्पतिवार तड़के आरोपी ने कथित रूप से अगवा किया था।

बीते माह पांच साल की बच्ची के साथ हुई थी दरिंदी

आपको बता दें कि एक महीने पहले भी अलुवा में एक प्रवासी श्रमिक द्वारा पांच वर्षीय लड़की का अपहरण, बलात्कार और हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। लड़की का शव जुलाई में पेरियार नदी के पास अलुवा मछली बाजार के पीछे एक दलदली इलाके में लावारिस हालत में मिला था। पुलिस ने इस मामले में बिहार निवासी 28 वर्षीय अशफाक आलम को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल में भयंकर लैंडस्लाइड, गाड़ियों पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर, वाहनों को काफी नुकसान

Published on:
07 Sept 2023 11:48 am
Also Read
View All