5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल में भयंकर लैंडस्लाइड, गाड़ियों पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर, वाहनों को काफी नुकसान

Himachal Pradesh Landslide : हिमाचल प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड का कहर जारी है। भारी बारिश के बाद पहाडी राज्य हिमाचल में एक बार फिर अचानक भूस्खलन की घटना सामने आई है। हिमाचल के किन्नौर जिले में निगुलसरी में एक बार फिर से लैंडस्लाइड हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 7 Sep 2023, 10:37 AM IST

Himachal Pradesh Landslide

Himachal Pradesh Landslide

Himachal Pradesh Landslide : हिमाचल प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड का कहर जारी है। भारी बारिश के बाद पहाडी राज्य हिमाचल में एक बार फिर अचानक भूस्खलन की घटना सामने आई है। हिमाचल के किन्नौर जिले में निगुलसरी में एक बार फिर से लैंडस्लाइड हुआ है। अचानक पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर गिरने लग गए। दो गाड़ियां लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि अभी तक किसी तरह की जनहानी की खबर सामने नहीं आई है।


ट्रक और पिकअप पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर

गुरुवार सुबह किन्नौर जिले के निगुलसरी के पास पहाड़ी से अचानक पत्थरों की बारिश होने लग गई। इस दौरान पत्थरों की चपेट में ट्रक और पिकअप वाहन आ गया। सेब से भरा पिकअप क्षतिगस्त हो गया और सड़क पर सेब बिखर गई। फिलहाल, मशीनरी मौके पर पहुंच गई है और हाईवे को बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ASEAN Summit: आसियान समिट में पीएम मोदी ने किया जी20 का जिक्र, कहा- प्रगति के लिए नए संकल्प लिए जाएं


8 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आने वो दिनों राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए 8 जिलों शिमला, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू और सोलन में फ्लैश फ्लैड की चेतावनी जारी की गई है।