5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ASEAN Summit: आसियान समिट में पीएम मोदी ने किया जी20 का जिक्र, कहा- प्रगति के लिए नए संकल्प लिए जाएं

PM Modi At ASEAN Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित ASEAN समिट में हिस्सा लेने के लिए जकार्ता कन्वेंशन सेंटर पहुंच गए है। पीएम मोदी ने समिट में मौजूद लोगों को संबोधित किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 7 Sep 2023, 9:45 AM IST

PM Modi At ASEAN Summit

PM Modi At ASEAN Summit

ASEAN Summit 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित ASEAN समिट में हिस्सा लेने के लिए जकार्ता कन्वेंशन सेंटर पहुंच गए है। पीएम मोदी ने समिट में मौजूद लोगों को संबोधित किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का आज सुबह जकार्ता इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका भव्य जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आसियान में सभी देशों की आवाज सुनी जाती है और हम पूरी दुनिया में ग्लोबल साऊथ की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएम मोदी ने जी20 का जिक्र करते हुए कहा कि प्रगति के लिए नए संकल्प लिए गए है।


भारतीय प्रवासी के सदस्यों से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने से पहले भारतीय प्रवासी के सदस्यों से मुलाकात की। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान के अन्य नेताओं के साथ तस्वीर खिंचाई।

'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर'

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि वैश्विक विकास में आसियान क्षेत्र की अहम भूमिका है… वसुधैव कुटुंबकम ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ यही भावना भारत की जी-20 अध्यक्षता की थीम है। 21वीं सदी एशिया की सदी है। मुझे विश्वास है कि आज हमारी बातचीत से भारत और आसियान क्षेत्र के भावी भविष्य को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए संकल्प लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2023 : जन्माष्टमी का व्रत आज, जानिए पूजा विधि-शुभ मुहूर्त की जानकारी