राष्ट्रीय

Khamenei Killing: अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या निंदनीय, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बोलीं- ट्रंप और नेतन्याहू ने कई देशों को…

Ayatollah Khamenei Killing: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल हमले में मौत को 'टारगेटेड हत्या' करार देते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने दुनिया में शांति की अपील की और पीएम मोदी से प्रभावित क्षेत्रों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की मांग की।

2 min read
Mar 01, 2026
Feature image
प्रियंका गांधी वाड्रा (ANI)

Priyanka Gandhi Condemns Khamenei Assassination: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए संयुक्त हमले (Iran Attack) में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Khamenei) की मौत पर गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि किसी भी संप्रभु देश के शीर्ष नेतृत्व की टारगेटेड किलिंग बेहद निंदनीय है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस पूरे घटनाक्रम को दुनिया के लिए खतरनाक संकेत बताया है। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों से हालात ज्यादा बिगड़ सकते हैं और कई अन्य देश भी इस संघर्ष में खिंचते चले जा सकते हैं। दुनिया को इस वक्त शांति की जरूरत है, न कि नई और बेवजह की लड़ाइयों की।

हमले की होनी चाहिए कड़ी निंदा : प्रियंका गांधी (Targeted Killing)

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "डेमोक्रेटिक दुनिया के तथाकथित नेताओं की ओर से एक संप्रभु देश के लीडरशिप की टारगेटेड हत्या और बहुत सारे बेगुनाह लोगों की हत्या घिनौनी है और इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए, चाहे इसका कारण कुछ भी बताया गया हो।"

अब कई देश इसमें घसीटे जा रहे (Trump Netanyahu)

उन्होंने आगे कहा कि यह दुख की बात है कि अब कई देश लड़ाई में घसीटे जा रहे हैं। दुनिया को शांति चाहिए, और फालतू की लड़ाइयों की नहीं। जो लोग इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्हें महात्मा गांधी की बातें याद रखनी चाहिए। आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है।

पीएम मोदी प्रवासी भारतीयों को घर लाने की कोशिश करेंगे

प्रियंका गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि इजरायल के प्रधानमंत्री और प्रेसीडेंट ट्रंप के सामने झुकने के बाद, हमारे प्रधानमंत्री प्रभावित देशों में सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित घर वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगे।

ट्रंप के फैसले का पूरी दुनिया पर असर

उनका कहना है कि जब दुनिया के बड़े नेता जैसे डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू जैसे फैसले लेते हैं, तो उसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री को चाहिए कि वे प्रभावित देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव कदम उठाएं।