राष्ट्रीय

जानिए कौन है Saurabh Chandrakar, महादेव सट्टा ऐप के 6 हजार करोड़ के मामले में हुई गिरफ्तारी

Mahadev Satta App: महादेव सट्टा ऐप के सरगना Saurabh Chandrakar को दुबई से गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। अब चंद्राकर को भारत लाया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2024, 4:04 PM IST
saurabh chandrakar
saurabh chandrakar

Saurabh Chandrakar: महादेव सट्टा ऐप (Mahadev Satta App)के सरगना सौरभ चंद्राकर (Saurabh Chandrakar) को दुबई (Dubai) से गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। ED के अनुरोध पर इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के तहत यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि सौरभ चंद्राकर को जल्द ही भारत लाया जाएगा। सौरभ चंद्राकर पर 6 हजार करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप है। इस मामले की औपचारिक तौर पर इंटरपोल द्वारा जानकारी को सीबीआई (CBI)और ईडी के साथ साझा किया गया है।

कौैन है सौरभ चंद्राकर?

सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई का रहने वाला है और उसके पिता नगर निगम में पंप ऑपरेटर के पद पर थे। सौरभ की एक जूस की दुकान थी। रोड साइड पर दुकान होने के कारण इनकम ज्यादा थी नहीं और वह ज्यादा पैसे कमाना चाहता था। साल 2019 में वो दुबई गया और उसके दोस्त रवि उत्पल को भी बुला लिया। इसके बाद उसने महादेव एप लांच किया और धीरे-धीरे ऑनलाइन सट्टा बाजार का बड़ा नाम बन गया। इस मामले में ED को पता चला कि महादेव एप विभिन्न लाइव गेम में अवैध सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। इतना ही नहीं यह  भारत में होने वाले विभिन्न चुनावों पर दांव लगाने की भी सुविधा देता है। 

बहुत तेजी से फैला महादेव ऐप

बता दें कि अवैध सट्टे के नेटवर्क के जरिए इस ऐप का जाल बहुत तेजी से फैला। छत्तीसगढ़ में इस ऐप का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने लगा। इस ऐप से धोखाधड़ी के लिए एक पूरा खाका बनाया गया था।

Updated on:
11 Oct 2024, 4:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
India Japan Relations: क्रिकेट की पिच से कूटनीति तक: भारत-जापान दोस्ती के 75 साल, 2027 होगा ‘साझा क्षितिज’ का वर्ष

‘भगवा साड़ी पहनने से रोका बंद करा दूंगा स्कूल’, CM शुभेंदु के अल्टीमेटम से ईसाई मिशनरियों में मचा हड़कंप

‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा

Odisha Crocodile Attack: जबड़े में थी जान, फिर भी नहीं हारी हिम्मत: मगरमच्छ की आंखों में उंगली गड़ाकर बचाई अपनी जान

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत