राष्ट्रीय

Koel Mallick joins BJP : TMC छोड़ भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, एक दिन पहले पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में उतारा था

Koel Mallick joins BJP : पश्चिम बंगाल की राजनीति में अभिनेत्री से नेता बनीं रुक्मिणी मल्लिक, जिन्हें कोयल मल्लिक के नाम से जाना जाता है, भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। इससे पहले वह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं। भाजपा ने रविवार को उन्हें पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार भी घोषित किया है।
2 min read
• •
Oct 05, 2026
Koel Mallick
Koel Mallick joins BJP (Photo-X/@iindrojit)

Koel Mallick joins BJP : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में अभिनेत्री से नेता बनीं रुक्मिणी मल्लिक, जिन्हें कोयल मल्लिक के नाम से जाना जाता है, सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। इससे पहले वह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं। भाजपा ने रविवार को उन्हें पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार भी घोषित किया है।

सोमवार को भाजपा में शामिल होने के बाद कोयल मल्लिक ने कहा कि वह पार्टी में शामिल होकर सम्मानित, सौभाग्यशाली और प्रसन्न महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में राज्य में हो रहे विकास को देखकर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि मैं जानती हूं कि लोगों की सेवा कैसे करनी है। मानवता सबसे बड़ा धर्म है।

कुछ महीने पहले ही बनी थीं तृणमूल की राज्यसभा सांसद

कोयल मल्लिक को इसी साल तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा भेजा था। उन्होंने छह अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी, लेकिन जुलाई में उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई थीं। अब भाजपा ने उन्हें उसी राज्यसभा सीट के उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल की इस सीट पर उपचुनाव 16 अक्टूबर को होना है। यह सीट कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

भाजपा के लिए राज्यसभा उपचुनाव में उतरेंगी

भाजपा ने रविवार को पश्चिम बंगाल के लिए रुक्मिणी मल्लिक और उत्तराखंड के लिए दिनेश आर्य के नाम की घोषणा की। दोनों नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है। चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन भरने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर तक है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर शुक्रवार तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 16 अक्टूबर को होगा। वोटिंग का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

Updated on:
05 Oct 2026 11:30 am
Published on:
05 Oct 2026 11:03 am
Also Read
View All
राज्य सभा की 12 सीटों पर चुनाव, किस पार्टी ने कितने उम्मीदवार उतारे; किसकी जीत तय और कहां फंसा पेच?

Delhi Women Safety: सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार से पूछा, 10 बजे के बाद भी महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?

‘भगवंत मान की ईमानदारी का नकाब हाईकोर्ट ने उतारा’, भ्रष्टाचार मामले की जांच CBI को सौंपने पर बोला विपक्ष

दिग्विजय सिंह पर शाइना एनसी का पलटवार- चुनिंदा याददाश्त, राम मंदिर के लिए दान पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण

135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी के नए ठिकाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा लेआउट प्लान और एफिडेविट