कोलकाता के गोल्फ ग्रीन इलाके मे रहने वाले एक 75 साल के व्यक्ति को उसके दामाद ने दो बार सीढ़ियों से धक्का दिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
कोलकाता में एक दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा हुआ है। यहां एक दामाद ने अपने 75 साल के ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी है। शहर के शहर के गोल्फ ग्रीन इलाके में स्थित कलबगान लेन में हुई इस घटना में आरोपी दामाद ने कथित तौर पर अपने ससुर को पहली मंजिल की सीढ़ियों से दो बार नीचे गिराया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान समिक किशोर गुप्ता के रूप में की गई है और वह एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी थे। गुप्ता को शनिवार को उनके घर की सीढ़ियों के नीचे बेजान अवस्था में पाया गया था। गुप्ता के दामाद संजित दास ने उन्हें फर्स्ट फ्लोर के कमरे में से सोते हुए उठाया और फिर सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया। इसके बाद वह नीचे गया और अपने ससुर को फिर से उठाकर ऊपर लाया और उन्हें दुबारा छत से धक्का दे दिया।
शुक्रवार को गुप्ता और उसकी बेटी के बीच एक झगड़ा हो गया था जिसके बाद उसके दामाद ने इस घटना को अंजाम दिया। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) रूपेश कुमार ने बताया कि, गुप्ता को पहली बार उसके दामाद ने नीचे फेंका तो उन्हें गंभीर चोटें आई थी। इसके बाद उसने दुबारा उन्हें उठाया फिर ने नीचे फेंक दिया। अगली सुबह गुप्ता उनके घर के ग्राउंड फ्लोर पर पड़े मिले थे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
जांच के दौरान गुप्ता के सिर पर खून बहने के घाव पाए गए और उनकी पीठ, घुटनों, हाथों और छाती पर खरोंचें के निशान मिले थे। गुप्ता अपनी पत्नी जयश्री (70) , बेटी सोमाश्री (28) और बेटे सुजय (26), घर में रहते थे। लगभग एक महीने पहले सोमाश्री ने 30 वर्षीय दास से शादी की थी। दास पेशे से मार्बल स्लैब फिटिंग का काम करता है और उसने पहले गुप्ता के कार्यालय में भी काम किया था। शादी के बाद सोमाश्री लगभग हर दिन अपने घर आया करती थी।
घटना वाले दिन सोमाश्री और उसके पिता में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद दास ने उन्हें मार डाला। दास ने उन्हें पहले एक बार छत से फेंका लेकिन वह बच गए तो उसने दुबारा उन्हें ऊपर ले जा कर एक बार फिर से नीचे फेंका। इसके बाद सोमाश्री और दास वहां से चले गए। शनिवार सुबह गुप्ता की पत्नी, जयश्री ने अपने पति को सीढ़ियों के पास पड़ा देख शोर मचाया और पड़ोसियों से उन्हें बचाने के लिए मदद मांगी, लेकिन तब तक गुप्ता की मौत हो चुकी थी। गुप्ता के साथ साथ उनका बेटा सुजय भी अपने कमरे में बेड़ के नीचे पाया गया और उसे भी कुछ चोटें आई थी। जयश्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु की और दास को गिरफ्तार किया।