राष्ट्रीय

कोलकाता में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरी; 5 की मौत और 40 लोग मलबे में फंसे

Kolkata में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत और करीब 40 लोग मलबे में फंसे। राहत और बचाव कार्य जारी।
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2026, 3:06 PM IST
Major accident in Kolkata
कोलकाता में बड़ा हादसा

Kolkata Warehouse Collapse: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बड़ा हादसा हो गया। ताराताला पुलिस स्टेशन इलाके में निर्माणाधीन गोदाम का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसमें कई मजदूर दब गए। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 40 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

मलबे में फंसे 40 लोग

कोलकाता के ताराताला इलाके में ट्रांसपोर्ट डिपो पर बन रहे गोदाम की छत गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। अचानक लोहे के भारी स्ट्रक्चर और कंक्रीट के स्लैब गिरने से 40 मजदूर मलबे में दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर सर्विस की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। चश्मदीदों के मुताबिक, गोदाम का एक हिस्सा अचानक गिरा, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग फंसे हुए लोगों को निकालने में जुट गए।

माल ढलाई के दौरान गिरा गोदाम का हिस्सा

गोदाम में निर्माण और ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। लोहे के भारी स्ट्रक्चर और कंक्रीट के मलबे के नीचे मजदूर दब गए। हादसे के बाद कुछ लोगों ने मलबे में फंसे मजदूरों की आवाज सुनाई देने का दावा किया। बचाव दल लगातार घायलों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।

घायलों को अस्पताल भेजा गया

घटनास्थल पर कई एंबुलेंस तैनात की गई हैं। मलबे से बाहर निकाले गए घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 40 से 45 लोग मलबे में फंस गए हैं।

BJP नेता राकेश सिंह मौके पर पहुंचे

घटना के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन यह जांच कर रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन ढांचा कमजोर हुआ होगा। हादसे की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी नेता राकेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन और बचाव टीमें लगातार मलबा हटाकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई हैं।

Updated on:
24 Jun 2026, 3:06 PM IST
Published on: