राष्ट्रीय

Shree Krishna Janmashtami (Gokulasthmi) 2021 Decoration Ideas: कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर और घर को सजाने के आसान आइडिया

Krishna Janmashtami 2021 jhula, puja room decoration Ideas : जन्माष्टमी के दिन पूजाघर की विशेष सजावट की जाती है। हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिससे आप अपने मंदिर और घर को खास तरीके से डेकोरेट कर कान्हा का स्वागत कर सकते हैं।
3 min read
janmashtami_decoration_ideas.png

Krishna Janmashtami 2021 jhula, puja room decoration tips: कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव पूरे देश में बहुत आनंद और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने इसी दिन श्रीकृष्ण के रूप में पृथ्वी पर जन्म लिया था। कृष्ण जन्मोत्सव के दिन आप भी अपने घर को अच्छे से सजाकर कान्हा के स्वागत की तैयारियां कर सकते हैं। त्योहार पर अपने घर और मंदिर को अच्छे से सजा सकते हैं। हम आपको ऐसे कुछ आइडिया बता रहे हैं, जिससे आप अपने घर को डेकोरेट कर कान्हा का स्वागत कर सकते हैं।

फूलों से सजाएं कान्हा का झूला और मंदिर
आमतौर पर जब भी कोई त्योहार होता है तो मंदिर को फूलों से सजाया जाता है। भगवान कृष्ण को भी फूल प्रिय हैं। उनको चमेली और मोगरा जैसे सुगंधित फूल प्रिय हैं। ऐसे में आप मंदिर को इन फूलों से बुनी हुए लंबी माला से सजा सकते हैं। साथ ही इन्हें आप झूले के चारों ओर भी लपेट सकते हैं। इससे कान्हा का झूला और मंदिर दोनों ही सुंदर दिखेंगे।

रंगोली
त्योहारों में रंगोली बनाना भारतीय परंपरा है। मुख्य द्वार, मंदिर के पास और घर में अन्य जगहों पर खूबसूरत डिजाइन वाली रंगोली बना सकते हैं। वास्तु के अनुसार, दहलीज पर बनी रंगोली घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करती है। रंगोली में आप भगवान कृष्ण से संबंधित कई चीजें जैसे बांसुरी, मोरपंख, मटका, दही-हांडी की डिजाइन बना सकते हैं।

फेयरी लाइट्स
मंदिर और झूले और घर को सजाने के लिए आप फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नीले, सफेद, गुलाबी या पीले रंग की इन खूबसूरत जगमगाती रोशनी से मंदिर को रोशन करें। इसके साथ ही जहां आप उत्सव मना रहे हैं, उस जगह पर भी फेयरी लाइट्स लगा सकते हैं।

दही हांडी बनाएं
भगवान कृष्ण को दही और माखन बहुत है। ऐसे में आप मंदिर के सामने एक छोटी दही हांडी लटका सकते हैं। इसके लिए आपको एक छोटी हांडी लेनी होगी। इस दही हांडी को आप सुनहरे रंग के रिबन और शीशों से सजा सकते हैं। इसमें थोड़ा सा दही भरकर लटका दें।

गुब्बारे
कान्हा के स्वागत के लिए आप अपने घर को गुब्बारों से भी सजा सकते हैं। बाजार में आपको 'छोटे कृष्णा' के चित्र वाले गुब्बारे मिल जाएंगे। इन्हें आप मंदिर के आस—पास और झूले के चारो ओर भी लगा सकते हैं। वहीं बच्चों को भी अगर आप कान्हा के चित्र वाले से गुब्बारे देंगे तो वे भी खुश हो जाएंगे।

बांसुरी
भगवान कृष्ण को बांसुरी बहुत प्रिय है। ऐस में आप उनकी बांसरी को भी अच्छे तरीके से सजा कर कान्हा को खुश कर सकते हैं। बांसुरी को आप गोल्डन रिबन और शीशों से सजाएं।

Updated on:
30 Aug 2021 07:19 am
Published on:
30 Aug 2021 07:17 am
Also Read
View All