राष्ट्रीय

TMC नेता कुणाल घोष का पीएम मोदी पर निशाना, बोले- भाषणों और आम आदमी की जिंदगी की हकीकत में बड़ा अंतर

TMC नेता कुणाल घोष ने महंगाई और आम लोगों पर आर्थिक दबाव को लेकर PM मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के भाषणों और जमीनी हकीकत में अंतर होने की बात कही।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 10:35 PM IST
tmc crisis
टीएमसी नेता कुणाल घोष(फोटो-IANS)

Kunal Ghosh: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता कुणाल घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषणों और आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी की हकीकत में बड़ा अंतर है। कुणाल घोष के मुताबिक, देश का मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग, किसान और मजदूर आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं, जबकि सरकार के दावों का जमीनी स्तर पर कितना असर हो रहा है, यह बड़ा सवाल है।

कुणाल घोष ने पेट्रोल, डीजल, मिट्टी के तेल, रसोई गैस और यूरिया की कीमतों का जिक्र करते हुए कहा कि इनका बढ़ना आम लोगों की मुश्किलें बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए प्रधानमंत्री के भाषण केवल शब्दों का खेल हैं।

'आम आदमी को रोटी, कपड़ा और मकान की चिंता'


TMC नेता ने कहा कि जब कोई आम व्यक्ति बाजार में रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने जाता है, तो उसे महंगाई का वास्तविक दबाव महसूस होता है। उसके सामने भोजन, कपड़े और मकान जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी करने की चुनौती होती है।

उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार जिन लोगों के हित में काम करने का दावा करती है, उन्हें वास्तव में कितना फायदा मिल रहा है। कुणाल घोष ने कहा कि पिछली सरकारों और मौजूदा सरकार के कामकाज की तुलना की जा सकती है, लेकिन असली सवाल यह है कि सरकारी दावों का कितना असर लोगों की जिंदगी में दिखाई दे रहा है।

एक दिन पहले बंगाल सरकार और पुलिस पर भी उठाए थे सवाल


कुणाल घोष ने इससे एक दिन पहले अभिषेक बनर्जी को गिरिश पार्क पुलिस स्टेशन की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद हुए हंगामे को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि अभिषेक बनर्जी ने एक नागरिक के तौर पर पुलिस के नोटिस का जवाब दिया, लेकिन इसके बावजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वहां नारेबाजी की और TMC कार्यकर्ताओं पर हमला किया। कुणाल घोष के मुताबिक, इस घटना में कुछ पार्टी कार्यकर्ता घायल भी हुए थे।

उन्होंने यह भी दावा किया था कि पार्टी ने पहले ही सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन इसके बावजूद हंगामा हुआ। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि घटना पुलिस के सामने हुई।

Updated on:
21 Nov 2026, 10:35 PM IST
Published on: