BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में बदलाव किया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने तत्काल प्रभाव से सात राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और तीन राष्ट्रीय महामंत्रियों की नियुक्ति की घोषणा की है। नई टीम में देश के अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें असम, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के नेता शामिल हैं। इस सूची में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम भी शामिल है। भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी में स्पेशल इनवाइटी बनाया है।