21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / नेपाल के PM बनने के बाद पहली बार भारत आ रहे बालेन शाह, जानिए किन-किन मुद्दों पर हो सकती है बात

नेपाल के PM बनने के बाद पहली बार भारत आ रहे बालेन शाह, जानिए किन-किन मुद्दों पर हो सकती है बात

India Nepal Relations: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह रविवार को भारत आ रहे हैं। ऐसे में उनकी पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात होगी। नेपाल भारत से आर्थिक मदद के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 21 Nov 2026, 8:19 PM IST

Nepal PM Balendra Shah India Visit

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो-IANS)

Nepal PM Balendra Shah India Visit: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह रविवार को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी उनकी मुलाकात की उम्मीद है। इस मुलाकात मे दोनों देशों के बीच व्यापार, बिजली, रेलवे और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही नेपाल अगस्त में आई विनाशकारी बाढ़ से तबाह हुए बुनियादी ढ़ांचे को फिर से तैयार करने की मदद भी मांग सकता है।

बाढ़ से नेपाल में हुई भारी तबाही

नेपाल में अगस्त में आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर बुनियादी ढ़ांचे को नुकसान पहुंचाया था। इस आपदा में करीब 1,500 लोगों की मौत हुई, जबकि 5,200 से ज्यादा लोग लापता हो गए। बाढ़ से सड़कें, पुल, बिजली सुविधाएं, खेती की जमीन और मकान प्रभावित हुए। ऐसे में अब नेपाल इनका दोबारा निर्माण करना चाहता है। इसके लिए उसने भारत से अनुदान और कम ब्याज के रूप में कर्ज की मदद मांगी है।

भारत से अतिरिक्त हवाई रास्तों की मांग

नेपाल लंबे समय से भारत से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अतिरिक्त हवाई रास्ते देने की मांग कर रहा है। इसमें पश्चिमी नेपाल को भैरहवा और पर्यटन स्थल पोखरा से जोड़ने वाले हवाई मार्ग शामिल हैं। नेपाल चाहता है कि इन रास्तों से उसके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों तक पहुंच आसान हो। इससे पर्यटन और कारोबार को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

बिजली और रेलवे पर भी होगी चर्चा

बालेन शाह की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच जलविद्युत परियोजनाओं, बिजली कारोबार, रेलवे संपर्क और बुनियादी ढांचे के विकास पर बातचीत होगी। भारत की मदद से नेपाल में बन रही पुलिस अकादमी और भैरहवा के एकीकृत चेकपोस्ट से जुड़े मुद्दे भी चर्चा में आ सकते हैं। भारत नेपाल का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और विकास परियोजनाओं में भी उसकी अहम भूमिका है।

मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात

बालेन शाह सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ उनकी बातचीत होने की भी उम्मीद है। नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले और कारोबारी प्रतिनिधियों का दल भी भारत आ रहा है।

स्टार्टअप और क्रिकेट पर भी रहेगा जोर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक, दोनों देशों के बीच पारंपरिक सहयोग के साथ नए क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। इनमें स्टार्टअप, तकनीक, नए प्रयोग और खेल शामिल हैं। भारत और नेपाल के बीच क्रिकेट भी आपसी संबंधों का एक अहम माध्यम बन गया है।