21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / ‘भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक’, राहुल गांधी के बयान पर जगदंबिका पाल ने साधा निशाना

‘भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक’, राहुल गांधी के बयान पर जगदंबिका पाल ने साधा निशाना

Jagdambika Pal Slams Rahul Gandhi: भारतीय अर्थव्यवस्था की आलोचना के मामले में अब राहुल गांधी पर जगदंबिका पाल ने निशाना साधा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 21 Nov 2026, 8:01 PM IST

Jagdambika Pal

जगदंबिका पाल (Photo - IANS)

भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) पर अमेरिका (United States of America) में विवादित बयान देकर कांग्रेस (Congress) सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) घिर गए हैं। अब बीजेपी (BJP) सांसद जगदंबिका पाल (Jagdambika Pal) ने राहुल के इस बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है।

"भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक"

राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए जगदंबिका ने कहा, "राहुल गांधी विदेश जाकर यह दावा कर रहे हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था कमजोर है और खराब हो रही है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, जिसकी विकास दर 7.5% है। चीन की 4% और अमेरिका की 2% विकास दर की तुलना में, भारत की 7.5% विकास दर को देखकर पूरी दुनिया हैरान है।"

भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या कहा राहुल ने?

राहुल ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी में कहा, "भारत एक बड़े आर्थिक संकट के मोड़ पर खड़ा है और भारतीय अर्थव्यवस्था का मॉडल विफल हो चुका है। देश में भारी बेरोजगारी है और शिक्षा व्यवस्था में गंभीर समस्याएं हैं। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ छोटे और मझोले व्यवसाय तथा कृषि है, जो रोजगार का मुख्य स्रोत हैं, लेकिन यह रीढ़ टूट चुकी है। ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी योजनाएं असफल रहीं। सर्विस सेक्टर अकेले पर्याप्त नौकरियाँ नहीं दे सकता, इसलिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को फिर से मज़बूत करना जरूरी है।" इसके साथ ही राहुल ने देश में निजी निवेश की कमी पर भी सवाल उठाया और कहा कि भारत में सिर्फ अडानी और अंबानी जैसे कुछ बड़े कारोबारी घराने ही आगे बढ़ रहे हैं, जबकि छोटे व्यवसायों को संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर कांग्रेस द्वारा बनाए गए आर्थिक ढांचे को कमजोर करने का आरोप भी लगाया। उनके इसी बयान पर विवाद छिड़ गया है, क्योंकि दुनियाभर की टॉप वित्तीय संस्थाएं भी कह रही हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही है।