राष्ट्रीय

Land For Job: लालू यादव परिवार की बढ़ी मुश्किल, गृह मंत्रालय ने CBI को दी मंजूरी

Land For Job Scam : गृह मंत्रालय से बड़ी खबर आ रही है। मंत्रालय ने लालू यादव के खिलाफ CBI को जांच की मंजूरी दे दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Sep 2024, 4:15 PM IST
Feature image

Land For Job Scam Case : राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई को उनके खिलाफ जांच की मंजूरी दे दी है। मंजूरी की कॉपी राउज एवेन्यू कोर्ट में जमा करा दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।

सीबीआई ने इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच की अर्जी भी गृह मंत्रालय को दे रखी है। एजेंसी को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें यह मंजूरी मिल जाएगी। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव सहित अन्य 30 आरोपियों को समन जारी किया है।

राउज एवेन्यू कोर्ट की ओर से इन सभी को 8 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा गया है। तेज प्रताप यादव को पहली बार समन मिला है। इस मामले में 30 आरोपी ऐसे हैं, जिनके खिलाफ जांच की मंजूरी का इंतजार सीबीआई को है। CBI ने अन्य आरोपियों की मंजूरी के लिए 15 दिन का और समय मांगा है।

जमीन हथियाकर रेलवे में दी नौकरी

लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि उन्होंने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए नियमों को ताक पर रख कर ग्रुप डी में लोगों की जमीन अपने नाम पर लिखवा नौकरी दी थी। इस प्रकरण की जांच में सीबीआई और ईडी जुटी है। इसी मामले में 18 सितंबर को ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और अन्य आरोपियों को समन जारी किया था। अब इस मामले में कोर्ट ने अखिलेश्वर सिंह और उनकी पत्नी किरण देवी को भी समन भेजा है।

Updated on:
20 Sep 2024, 4:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे