राष्ट्रीय

Anantnag Encounter: सेना का एक और जवान शहीद, तीन दिन में चार शहादत

Anantnag Encounter : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में चल रही मुठभेड़ स्थल से एक दु:खद खबर आ रही है। तीन दिन से चल रही आतंकी मुठभेड़ में देर रात और जवान शहीद हो गया।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2023, 7:41 AM IST
army.jpg

Anantnag Encounter: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में चल रही मुठभेड़ स्थल से एक दु:खद खबर आ रही है। तीन दिन से चल रही आतंकी मुठभेड़ में देर रात और जवान शहीद हो गया। यह जवान गुरुवार को घायल हो गया था। इसके साथ ही इस आपरेशन में चार शहीद हो गए हैं और करीब पांच सैन्यकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। इस मुठभेड़ में स्थानीय आतंकी उजैर खान समेत दो पाकिस्तानी आतंकी शामिल बताए जा रहे हैं। उजैर खान अनंतनाग का अंतिम सक्रिय आतंकी है। इस साल भारतीय सेना ने सबसे अधिक पाकिस्तानी आतंकी मारे हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को इस मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल 19 के कमांडिंग आफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, बटालियन कमांडिंग मेजर आशीष धोनैक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमायूं भट शहीद हो गए थे। अनंतनाग मुठभेड़ में शहीद मेजर और कर्नल का शव आज दोपहर उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह पंजाब के मोहाली जिले में स्थित भड़ौंजिया गांव के रहने वाले हैं। मेजर आशीष धोनैक का परिवार पानीपत के सेक्टर 7 में रहता है, उनका पैतृक गांव बिंझोल है।

भारतीय सेना ने पूरे इलाके को घेर रखा है। आतंकियों को मार गिराने का अभियान तेज कर दिया गया है। चार किलोमीटर के इलाके को पूरी तरह से सीज कर दिया गया है। इस आपरेशन में 500 से अधिक सैन्यकर्मी लगाए गए हैं। अनंतनाग में चल रही मुठभेड़ में तीन आतंकियों के शामिल होने की आंशका है। एक आतंकी उजैर खान यहां का स्थानीय आतंकी है जब कि दो आतंकी पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं। भारतीय सेना से मिल रही जानकारी के अनुसार आतंकी अभी एक करीब 700 मीटर की उंचाई वाली पहाड़ी पर बैठे हुए हैं। यहीं से फायरिंग कर रहे हैं।

Published on: