राष्ट्रीय

Lok Sabha Election: दिल्ली में कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट देगी AAP लेकिन रखी ये शर्तें

Lok Sabha Election 2024 : आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को सिर्फ एक सीट दी है। इसके अलावा गुजरात और गाेवा को लेकर भी अपनी बात रखी है।

2 min read

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी सरकार को रोकने के लिए सभी विपक्ष दल मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, यह इंडिया गठबंधन टूटने लगा है। एक एक कर राजनीतिक पार्टियां इससे अलग हो रही हैंं। बिहार में जदयू के नेता नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी, राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के झटके से महागठबंधन उबर भी नहीं पाया था कि अब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी नया दाव चला है। राजधानी दिल्‍ली में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट ऑफर की है। इसके साथ ही आप ने कांग्रेस के सामने एक शर्त रखी है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शून्य सीटें मिलीं। एमसीडी में भी निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। ऐसे में डेटा के आधार पर कांग्रेस एक भी सीट की हकदार नहीं है, लेकिन गठबंधन धर्म और कांग्रेस का मान रखते हुए एक सीट ऑफर की गई है।

कांग्रेस के सामने रखी शर्तें

दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल ने बीते दिनों पंजाब से ऐलान किया था कि वह दिल्‍ली सभी सातोंं लोकसभा सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतारने जा रही है। इसके बाद कांग्रेस और आप के बीच सीट शेयररिंग को लेकर बातचीत हुई। लेकिन आम आदमी पार्टी की नाराजगी सभी के सामने आ गई है। आप ने कांग्रेस के सामने अपनी शर्तें रखी है और दिल्ली में कांग्रेस के लिए सिर्फ एक सीट की पेशकश की है।

गोवा और गुजरात में भी उम्‍मीदवारों को ऐलान

दिल्‍ली में आप ने कांग्रेस को सिर्फ एक सीट दे रही है। इसके अलावा गुजरात की 8 सीटों पर अपना दावा ठोक रही है। वहीं केजरीवाल की पार्टी ने गोवा और गुजरात में तीन सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों को उतारेेगी। आप ने कहा कि दिल्‍ली में कांग्रेस ने प्रस्‍ताव स्‍वीकार नहीं किया तो प्रत्‍याशियों को ऐलान कर दिया जाएगा।

पंजाब से भी INDIA गठबंधन टूटा

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीते शनिवार को कहा था कि उनकी पार्टी आगामी आम चुनाव में पंजाब की सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्‍होंने कहा कि दो साल पहले आपने हमें आशीर्वाद दिया था। आपने (विधानसभा चुनाव में) हमें 117 में से 92 सीटें दीं, आपने पंजाब में इतिहास रचा। मैं आपके पास हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं। लोकसभा चुनाव दो महीने में होंगे। इस चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक कुल 14 सीटें हैं। अगले 10-15 दिनों में AAP इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

Published on:
13 Feb 2024 04:24 pm
Also Read
View All
RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय ने बर्लिन में भारतीयों से की खास अपील, कहा- अगले 100 साल तक जिम्मेदार समाज का निर्माण करना हमला लक्ष्य

बंगाल चुनाव: साइलेंट वोटर्स ने मुकाबले को बनाया पेंचीदा, एग्जिट पोल में BJP को बढ़त, ममता बनर्जी का हौसला बुलंद

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया, गिल-बटलर ने खेली धमाकेदार पारी

मेड इन इंडिया ‘महेंद्रगिरि’ की एंट्री से कितनी ताकतवर हो जाएगी भारतीय नौसेना? समुद्र के लिए आगे की भी हो गई तैयारी

स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर TMC के धरने पर BJP का पलटवार, तापस रॉय ने कोलकाता पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल