राष्ट्रीय

Lok Sabha Election Results 2024: पीएम नरेंद्र मोदी जीते, 1.5 लाख से ज़्यादा वोटों से वाराणसी में हासिल की जीत

PM Modi Wins: पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में वाराणसी से जीत हासिल कर ली है।

less than 1 minute read

भारत में 7 चरणों में पूरे हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में आज वोटों की गिनती जारी है। सभी प्रत्याशियों को अपनी-अपनी सीटों पर नतीजों का इंतज़ार है और साथ ही पार्टियों की भी नज़र नतीजों पर बनी हुई हैं। देश की जनता भी यह देखने के लिए बेताब है कि चुनाव में जीत किसे मिलती है। हालांकि कुछ हॉट सीटों पर सभी की नज़रें हैं और इनमें वाराणसी (Varanasi) की सीट भी शामिल हैं जहाँ से पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने चुनाव लड़ा। उम्मीद के अनुसार पीएम मोदी को चुनाव में जीत हासिल हुई है। पीएम मोदी 1.5 लाख से ज़्यादा वोटों से विजयी हुए हैं और उन्होंने कांग्रेस के अजय राय समेत दूसरे प्रत्याशियों को भी मात दी। पीएम मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा चुनाव जीते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर