मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने पूरी तैयारी कर ली है। 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। आज शाम से दूसरे चरण (Second Phase) के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
Lok Sabha Elections 2024 Phase 2: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आज शाम से दूसरे चरण (Second Phase) के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। बता दें कि 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के नतीजे एक साथ 4 जून को घोषित किए जाएंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं दूसरी तरफ, तीसरे चरण के मतदान के लिए नाम वापसी की तारीख निकलने के बाद टोटल उम्मीदवारों की तस्वीर भी साफ हो गई है। तीसरे चरण के लिए 7 मई को 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों के लिए वोटिंग होगी।
राजस्थान: बाड़मेर, अजमेर, टोंक-सवाई माधोपुर, पाली, जोधपुर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, कोटा और झालावाड़-बारा,भीलवाड़ा।
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद, मेरठ, अमरोहा, मथुरा, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और अलीगढ़।
बिहार: पूर्णिया, कटिहार, बांका, भागलपुर और किशनगंज।
महाराष्ट्र: अमरावती, बुलढाणा, अकोला, परभणी, यवतमाल- वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और वर्धा।
मध्य प्रदेश: खजुराहो, रीवा टीकमगढ़, दमोह, होशंगाबाद और सतना।
पश्चिम बंगाल: रायगंज, बालूरघाट और दार्जिलिंग।
कर्नाटक: बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण, उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, कोलार, चामराजनगर, चिकबल्लापुर और मैसूर।
केरल: वायनाड, इडुक्की, कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, कोट्टायम, कोझिकोड, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम।
छत्तीसगढ़: कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव।
जम्मू-कश्मीर: जम्मू लोकसभा
असम: दर्रांग-उदालगुरी,नौगांव, करीमगंज, सिलचर और डिफू
त्रिपुरा: त्रिपुरा पूर्व
| राज्य | लोकसभा सीटों की संख्या (IInd फेज में वोटिंग के लिए) |
| कर्नाटक | 14 |
| बिहार | 05 |
| राजस्थान | 13 |
| उत्तर प्रदेश | 08 |
| असम | 05 |
| केरल | 20 |
| मध्य प्रदेश | 06 |
| महाराष्ट्र | 08 |
| छत्तीसगढ़ | 03 |
| त्रिपुरा | 01 |
| जम्मू-कश्मीर | 01 |
| पश्चिम बंगाल | 03 |
तीसरे चरण में इन 95 सीटों के लिए कुल 1351 उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे। चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, तीसरे चरण के मतदान के लिए कुल 2963 नॉमिनेशन फॉर्म जमा हुए थे। इनकी जांच के बाद सिर्फ 1563 ऑर्म सही पाए गए। इनमें से 212 ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद 1351 प्रत्याशी मैदान में बचे हुए हैं।