राष्ट्रीय

ममता बनर्जी की बहू के खिलाफ लुकआउट नोटिस, दुबई जा रही थी, एयरपोर्ट पर रोका गया

Abhishek Banerjee's wife Rujira Banerjee: ममता बनर्जी की बहू रुजिरा बनर्जी पर ED का शिकंजा कस रहा है। रुजिरा को कोलकाता एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है, जहां से वो दुबई जाने वाली थीं।

2 min read

Abhishek Banerjee's wife Rujira Banerjee: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की बहू और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी को कोलकाता एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है। बताया जा रहा है कि रुजिरा बनर्जी कोलकाता से दुबई के लिए फ्लाइट लेने वाली थीं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दो दिन बाद रुजिरा को पूछताछ के लिए समन भी दिया है। ऐसे में रुजिरा को कोलकाता एयरपोर्ट पर रोके जाने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक रुजिरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस है, जिस कारण उन्हें देश छोड़ने की मनाही है, इसी वजह से उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने रोका है।


ED के रडार पर हैं रुजिरा

ममता बनर्जी की बहू रुजिरा बनर्जी कई गंभीर मामलों में ईडी के रडार पर हैं। कथित कोयला तस्करी के मामले में हुए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के संबंध में ईडी उनके खिलाफ गहन छानबीन कर रही है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी भी इस भ्रष्टाचार के मामले में फंसते दिख रहे हैं। इस मामले को लेकर ईडी उनसे भी कई बार पूछताछ कर चुकी है।

रुजिरा बनर्जी को भी पूछताछ के लिए ईडी ने समन भेजा है। पिछले साल सितंबर में इसी मामले को लेकर अभिषेक से ईडी अफसरों ने करीब आठ घंटे तक सवाल किए थे। जांच में कई तरह के सबूत मिलने के बावजूद ममता का कहना है कि मोदी सरकार और उनकी एजेंसियां विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है।

सुबह 7 बजे थी फ्लाइट

बता दें कि, रुजिरा बनर्जी की कोलकाता एयरपोर्ट से सुबह 7 बजे फ्लाइट थी। उन्हें दुबई जाना था। वह सुबह करीब 6:30 बजे दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचीं, लेकिन उन्हें विमान पर चढ़ने नहीं दिया गया। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट की टीम ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोका और कहा की आप इस विमान से नहीं जा सकतीं। रुजिरा काफी देर तक एयरपोर्ट पर ही रहीं। उन्होंने अपने वकीलों से एडवाइस ली। कई घंटे तक एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद वह कुछ देर पहले घर लौंटी।

यह भी पढ़ें: इस साल 1 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, तैयारियां शुरू, मौसम बनेगा बड़ी चुनौती
पत्नी को रोके जाने से अभिषेक बनर्जी नाराज

रुजिरा बनर्जी के विदेश जाने से रोके जाने पर उनके पति और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने खुलेआम अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा देश के सुप्रीम कोर्ट से उन्हें और उनकी पत्नी को विदेश जाने की अनुमति मिल चुकी है। दमदम एयरपोर्ट से उनकी पत्नी को दुबई की फ्लाइट पकड़ने से रोकना सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश की अवमानना है। देश को पीएम मोदी गलत दिशा में ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, विधायक का घर जलाया, हालात बेकाबू

Published on:
05 Jun 2023 02:32 pm
Also Read
View All