राष्ट्रीय

लॉरी ने मारी एसयूवी को टक्कर, अनंतपुर में 4 लोगों की मौत और 8 घायल

Road Accident In Anantpur: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है, जिसमें 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 9:53 AM IST
Road accident
रोड एक्सीडेंट (Representational Photo)

रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के बढ़ते मामले दुनियाभर के लिए चिंता का विषय है। भारत (India) भी इस समस्या से अछूता नहीं है। भारत में आए दिन ही रोड एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिलते हैं और अब आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के अनंतपुर (Anantpur) जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। याडिकी मंडल में रायलाचेरुवु के पास आज, गुरुवार, 26 नवंबर को तड़के सुबह एक लॉरी ने एक एसयूवी को जोरदार टक्कर मार दी।

4 लोगों की हुई मौत

राज्य के परिवहन मंत्री राम प्रसाद रेड्डी (Ram Prasad Reddy) के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हो गई। यह रोड एक्सीडेंट तब हुआ जब एसयूवी हैदराबाद (Hyderabad) से ताडिपत्री (Tadipatri) जा रही थी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है।

8 लोग गंभीर रूप से घायल

रोड एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी और पुलिस मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। इस रोड एक्सीडेंट में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसकी जानकारी परिवहन मंत्री रेड्डी के जनसंपर्क अधिकारी ने दी। स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

शादी में शामिल होकर लौट रहे थे लोग

यह रोड एक्सीडेंट तब हुआ जब यात्री हैदराबाद में एक शादी में शामिल होकर ताडिपत्री लौट रहे थे। लॉरी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। पुलिस ने मृतकों में से दो की पहचान सिद्दू और लक्ष्मी प्रसाद के रूप में की है, जो दोनों यादिकी के रहने वाले थे। बाकी दो पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

रोड एक्सीडेंट्स का बढ़ना चिंता का विषय

रोड एक्सीडेंट्स के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं और भारत भी इनमें पीछे नहीं है, जो चिंता का विषय है। भारत में आए दिन ही कहीं न कहीं रोड एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिलते हैं। लापरवाही से वाहन चलाने, गलत तरह से ओवरटेकिंग करने, सावधानी न बरतने, यातायात नियमों का पालन न करने, ओवरस्पीडिंग आदि कारणों से हर साल देश में कई रोड एक्सीडेंट्स होते हैं, जिनकी वजह से कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं और कई लोग घायल होते हैं। काफी प्रयासों के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।

Updated on:
26 Nov 2026, 9:53 AM IST
Published on: