26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / अनंत सिंह की बेटी की शादी में अजब-गजब नजारे! कहीं खंभे पर चढ़े लोग तो कहीं फेंककर बांटी गईं पत्तल, ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी करते दिखे काम; कई वीडियो वायरल

अनंत सिंह की बेटी की शादी में अजब-गजब नजारे! कहीं खंभे पर चढ़े लोग तो कहीं फेंककर बांटी गईं पत्तल, ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी करते दिखे काम; कई वीडियो वायरल

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी बिहटा निवासी ऋषिकेश कुमार से धूमधाम से संपन्न हुई। शादी में उमड़ी भारी भीड़, घुड़दौड़, हेलीकॉप्टर से पहुंचे VIP मेहमान और अनंत सिंह के देसी अंदाज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 26 Nov 2026, 8:56 AM IST

Shivangi wedding with Rishikesh Kumar

बेटी की शादी में अनंत सिंह ने लहराया गमक्षा (Photo-IANS)

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: बिहार में मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की बुधवार को बिहटा निवासी ऋषिकेश कुमार के साथ संपन्न हुई। राजधानी पटना के नदवां और लदमा इलाके में आयोजित इस शादी की चर्चा पूरे देशभर में रही। इस शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिनको लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने बांटे पत्तल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी में आए लोगों को पत्तल बांटते हुए नजर आ रहे है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि शादी में लाखों लोगों ने खाना खाया है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे ही अनंत सिंह को ‘छोटे सरकार’ नहीं कहते। 

बिजली के खंभों पर चढ़कर घुड़दौड़ देखने पहुंचे लोग

वहीं शादी समारोह में आयोजित घुड़दौड़ लोगों के आकर्षण का बड़ा केंद्र बनी हुई है। मैदान में जगह कम पड़ने पर कई युवक बिजली के खंभों और टावरों पर चढ़कर मुकाबला देखते नजर आए।

करीब 12 बीघा जमीन में बनाए गए ट्रैक पर 52 घोड़ों ने हिस्सा लिया। इनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों के घुड़सवार शामिल हुए। विजेता के लिए नई महिंद्रा थार गाड़ी रखी गई है।

हालांकि, प्रतियोगिता के अंतिम दौर में भीड़ बेकाबू हो गई। दर्शक मैदान की सीमाएं पार कर ट्रैक तक पहुंच गए। इसके बाद आयोजकों को घुड़दौड़ रोकनी पड़ी। 

वहीं एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग सब्जी से पनीर ढूंढ रहे है। 

अनंत सिंह का दिखा देसी अंदाज

अपनी बेटी की शादी में विधायक अनंत सिंह का देसी अंदाज भी देखने को मिला है। अनंत सिंह ने गाड़ी पर चढ़कर गमछा लहराया। विधायक का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। 

भीड़ हुई बेकाबू

वहीं शादी में ज्यादा भीड़ होने से खाने के समय अफरा-तफरी भी हो गई। लोग खुद से ही खाने लेने लग गए। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे है, जिसमें लोगों को पत्तल फेंककर बांटे जा रहे है। 

हेलीकॉप्टर से पहुंचे VIP मेहमान

शादी समारोह में वीआईपी मेहमानों के आगमन के लिए विशेष इंतजाम किए गए। अनंत सिंह ने खास तौर पर हेलिपैड भी बनवाया, जहां हेलीकॉप्टर से मेहमान पहुंचे ।

उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह हेलीकॉप्टर से समारोह स्थल पहुंचे। वहीं, केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह भी सुबह कार्यक्रम में शामिल हुए।