25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / उत्तर भारत में बढ़ी ठंड की मार, पहाड़ों पर जमी बर्फ, दिल्ली समेत 5 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड की मार, पहाड़ों पर जमी बर्फ, दिल्ली समेत 5 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर भारत में सर्दी का असर तेज हो गया है। हिमाचल की मणिमहेश झील पर बर्फ जम गई है और दिल्ली समेत पांच राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट है। वहीं, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 26 Nov 2026, 4:00 AM IST

imd alert

AI Image-(ChatGpt)

India Weather Update: नवंबर के अंतिम सप्ताह में उत्तर भारत में ठंड का असर तेज होने लगा है। हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के कारण झीलों और जलस्रोतों पर बर्फ जमने लगी है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और चंबा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चंबा स्थित प्रसिद्ध मणिमहेश झील पर 4 से 5 इंच मोटी बर्फ की परत जम चुकी है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ती ठंड का असर अब मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घने कोहरे को लेकर भी चेतावनी जारी की है।

दिल्ली में 8 से 10 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 26 और 27 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में 28 नवंबर तक घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में दृश्यता घटकर 100 मीटर तक दर्ज की गई है। इससे सड़क और अन्य परिवहन सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है।

राजस्थान में भी बढ़ने लगी ठंड


राजस्थान के कई हिस्सों में भी सर्दी का असर बढ़ रहा है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सीकर के फतेहपुर में पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दूसरी ओर, दिल्ली में लोगों को ठंड के साथ प्रदूषण की दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना


उत्तर भारत में जहां ठंड और कोहरे का असर बढ़ रहा है, वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 27 नवंबर के बीच तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु में इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इस तरह देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है।