देश की सभी स्मार्ट वॉच व फिटनेस बैंड बनाने व असेंबल करने वाली तथा आयात करने वाली कंपनियों को नए यूनिफार्म नियमों के हिसाब से समान गुणवत्ता, फार्मूले व एआइ नियंत्रण वाली वॉच बनाना होगा। इससे हर कंपनी की वॉच का बेस-फार्मूला एक ही रहेगा। इसके अलावा हर स्मार्ट वॉच रजिस्टर्ड रहेगी। बिना रजिस्टर्ड हुए इसकी बिक्री नहीं हो सकेगी। गुणवत्ता परीक्षण में वॉच के निर्माण की तकनीक, फार्मूला, उससे कोई नुकसान तो नहीं, एआइ से डेटा सुरक्षा व अन्य कोई खतरे का आकलन किया जाएगा।