25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / TMC के नाम पर घमासान: 27 नवंबर को ममता बनर्जी और बागी गुट को चुनाव आयोग ने सुनवाई के लिए बुलाया

TMC के नाम पर घमासान: 27 नवंबर को ममता बनर्जी और बागी गुट को चुनाव आयोग ने सुनवाई के लिए बुलाया

TMC के नाम और 'दो फूल' वाले चुनाव चिह्न पर 27 नवंबर को चुनाव आयोग में सुनवाई होगी। ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी गुट अपना पक्ष रखेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 25 Nov 2026, 9:44 PM IST

Mamata Banerjee news

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी (Photo-IANS)

TMC Crisis: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर विवाद एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट और रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट को 27 नवंबर को चुनाव आयोग के सामने पेश होना है। दोनों गुट पार्टी के नाम और उसके चुनाव चिह्न 'घास पर दो फूल' पर अपना-अपना दावा पेश करेंगे।

दोनों पक्षों ने चुनाव आयोग के सामने हलफनामे और समर्थन से जुड़े डाक्यूमेंट्स जमा किए हैं। आयोग अब यह जांच करेगा कि संगठन और पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच किस गुट को कितना समर्थन हासिल है।

ममता गुट और बागी गुट को मिला नोटिस


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग के कार्यालय में 27 नवंबर को शाम 4 बजे सुनवाई निर्धारित की गई है। हालांकि, ममता बनर्जी गुट के सांसद कल्याण बनर्जी ने बताया कि उनके गुट को दोपहर 3 बजे पेश होने के लिए बुलाया गया है। कल्याण बनर्जी ने कहा कि उन्हें 27 नवंबर को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली स्थित चुनाव आयोग के कार्यालय में सुनवाई के लिए बुलाया गया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ही रितब्रत बनर्जी और अरूप रॉय गुट से जुड़े TMC विधायक अखरुज्जमां ने भी नोटिस मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उनके गुट के नेता तय कार्यक्रम के अनुसार चुनाव आयोग के सामने पेश होंगे।

किसे मिलेगा TMC का नाम और दो फूल वाला चुनाव चिह्न?


चुनाव आयोग दोनों गुटों की ओर से पेश किए गए डाक्यूमेंट्स और हलफनामों की जांच करेगा। इसमें संगठनात्मक समर्थन और पार्टी के विधायकों तथा सांसदों के समर्थन का आकलन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद आयोग तय करेगा कि मूल तृणमूल कांग्रेस के नाम और उसके चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने का अधिकार किस गुट को मिलेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने में विवाद सुलझाने का दिया था निर्देश


TMC के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर विवाद पर 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को तीन महीने के भीतर फैसला करने का निर्देश दिया था। अदालत ने दोनों गुटों को अपनी संगठनात्मक ताकत और पार्टी के भीतर समर्थन का ब्योरा देने वाले हलफनामे और अतिरिक्त डाक्यूमेंट्स जमा करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया था।