राष्ट्रीय

LPG Gas Cylinder: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए E-KYC अनिवार्य, जानें पूरी प्रक्रिया

LPG eKYC mandatory India: एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए E-KYC अब अनिवार्य है। जानें घर बैठे आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया, सब्सिडी पर असर और उज्ज्वला योजना से जुड़ी जरूरी अपडेट।

2 min read
Mar 17, 2026
LPG Gas Cylinder

Centre Makes Biometric Authentication Mandatory LPG Gas Cylinde: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से LPG सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर देश में उथल-पुथल है। संसद से लेकर सड़क तक इस पर चर्चा हो रही है। जहां विभिन्न दलों के नेता संसद में सरकार से स्पष्टीकरण मांग रहे हैं, वहीं केंद्र ने लोगों में डर या घबराहट न फैलाने की अपील की है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। मंत्रालय ने बताया है कि सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार प्रमाणीकरण (E-KYC) अनिवार्य कर दिया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, उपभोक्ता तेल विपणन कंपनियों के मोबाइल ऐप और आधार FaceRD ऐप के माध्यम से अपने स्मार्टफोन से घर बैठे ही सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल है और इसके लिए उपभोक्ताओं को एलपीजी वितरक के पास जाने की आवश्यकता नहीं है।

ये भी पढ़ें

US-ISrael vs Iran War: ईरान युद्ध में कितने अमेरिकी सैनिक मरे और घायल हुए? US ने खुद किया खुलासा

हालांकि, यदि ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है, तो एलपीजी रिफिल में बाधा आ सकती है और सत्यापन होने तक सब्सिडी निलंबित की जा सकती है। यह निर्देश Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के ग्राहकों पर लागू होता है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए भी जरूरी

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के तहत रसोई गैस सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए हर वित्तीय वर्ष में आधार प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है। इस योजना में 8वें और 9वें रिफिल पर 300 रुपये की सब्सिडी प्राप्त करने के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण जरूरी है।

यदि E-KYC पूरी नहीं की जाती है, तो 7वें रिफिल तक सब्सिडी मिलती रहती है, लेकिन उसके बाद यह बंद हो जाती है। आधार प्रमाणीकरण पूरा होने के बाद ही सब्सिडी फिर से शुरू की जाएगी।

घर बैठे E-KYC कैसे करें

  • अपने एलपीजी प्रदाता (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम या हिंदुस्तान पेट्रोलियम) का ऐप डाउनलोड करें।
  • Aadhaar FaceRD App इंस्टॉल करें (यह एंड्रॉइड और iOS दोनों पर उपलब्ध है)।
  • अपने एलपीजी खाते में लॉग इन करें (पंजीकृत मोबाइल नंबर या LPG ID का उपयोग करें)।
  • E-KYC या आधार प्रमाणीकरण विकल्प चुनें।
  • अपना आधार विवरण दर्ज करें (ध्यान रखें कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो)।
  • फेस ऑथेंटिकेशन के लिए आगे बढ़ें-ऐप आपको FaceRD ऐप पर रीडायरेक्ट करेगा।
  • स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अपना चेहरा स्कैन करें।
  • प्रक्रिया पूरी करने के बाद सबमिट करें।
  • सफल प्रमाणीकरण पर आपको पुष्टि संदेश प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें

US-ISrael vs Iran War: ईरान युद्ध में कितने अमेरिकी सैनिक मरे और घायल हुए? US ने खुद किया खुलासा

Published on:
17 Mar 2026 12:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर