राष्ट्रीय

Lucknow PUBG Murder: माँ के हत्यारे बेटे ने कर दिया सब खुलासा, मम्मी से मिलने आते थे …प्रॉपर्टी डीलर अंकल

बहुचर्चित PUBG हत्याकांड में लगातार पुलिस की पड़ताल जारी है। अभी तक कहा जा रहा था कि नाबालिग बेटे ने मां को मारने के पीछे ज्यादा रोका-टोकी को वजह बताया। मगर लगातार हो रहे परत दर परत खुलासों से साफ जाहिर होता है कि बेटे के मंसूबे पहले से ही साफ थे और उसको लगातार अपने पिता का सपोर्ट मिल रहा था। बता दें कि पिता सेना में नौकरी के चलते पश्चिम बंगाल में पदस्थ हैं।PUBG हत्याकांड के आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

3 min read
Jun 17, 2022
pubg_murder_of_mother_by_son_lucknow.jpg

पिता की शह पर हुई हत्या

लखनऊ में PUBG Murder यानी बेटे के द्वारा माँ को गोली मारे जाने के मामले में तीसरे शख्स की एंट्री का खुलासा हो चुका है। साफ हो चुका है कि पिता की शह पर बेटे ने मां का कत्ल किया है। जी हाँ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए हत्याकांड में लगातार एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। PUBG की कहानी अब एक बिल्कुल नए मोड़ पर पहुंच चुकी है। नाबालिग बेटा अब घर में मां की हत्या को जायज ठहरा रहा है। इसके पीछ घर में तीसरे शख्स' की एंट्री को माना जा रहा है। गौरतलब है कि, अभी तक बच्चा यही बता रहा था कि ज्यादा रोका-टोकी की वजह से ही उसने अपनी मां को गोली मार दी।

तीसरा शख्स बना हत्या की वजह

जानकारी के मुताबिक, लगातार खबर चल रही थी कि लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके के नाबालिग ने अपनी मां को महज इस बात के लिए गोली मारकर कत्ल कर दिया था कि कि उसको रोका-टोका किया जाता था। समय गुजरता गया ,धीरे-धीरे आगे बढ़ा तो इसमें नए खुलासे होने लगे हैं और अब इस केस में तीसरे शख्स की एंट्री हुई है, जिसकी वजह से ही यह पूरी हत्या की रूपरेखा तैयार हुई थी।

बेटे को पसंद नहीं था मम्मी से मिलने वाला शख्स, माँ ने की थी पिटाई

आरोपी नाबालिग बेटे ने बाल कल्याण समिति (CWC) की पूछताछ में बताया है कि जब पापा घर में नहीं होते थे, तब मम्मी से मिलने प्रॉपर्टी डीलर वाले अंकल आते थे। यह देखकर मुझे बहुत बुरा लगता था। मैंने इस बात की शिकायत एक दिन पापा से कर दी। जिसके बाद पापा और मम्मी के बीच जमकर लड़ाई हुई। इसके बाद मम्मी ने मुझे खूब मारा। तभी से मेरे मन में अंदर से गुस्सा भरा था।

पापा से शिकायत करने पर छीन लिया था माँ ने फोन

प्रॉपर्टी डीलर अंकल एक दिन घर डिनर पर आए। यह मुझे नागवार गुजरा। उस दिन मैंने खाना नहीं खाया। जिसकी शिकायत मैं फिर पापा से की। इसकी वजह से मां ने मेरा फोन छीन लिया था और जमकर मेरी पिटाई की। पापा से मैंने कहा कि मुझे यह सब पसंद नहीं है। तो पापा ने कहा -मैं होता तो पिस्टल उठाकर गोली मार देता। जब बेटे ने ये सुना तो पूछा, मैं क्या करूं? पापा ने बोले- जो मन में है, तुम वह करो।

पैसे के मसले पर भी माँ ने की थी पिटाई

कुछ दिन बाद मम्मी के पैसे (10 हजार रुपए) गायब हुए। ये पैसे बच्चे ने नहीं लिया था, उसका ये दावा है, फिर भी मेरी जमकर पिटाई की गई...मुझे बहुत बुरा लगा। मुझे मम्मी ने खाना भी नहीं दिया। मैं पूरी रात भूखा रहा। और तभी मैंने सोच लिया कि अब खाना तभी खाऊंगा, जब इस बात का बदला ले लूंगा। उसके बाद रात में हम तीनों (मां, छोटी बहन और आरोपी खुद) सो रहे थे। मैं उठा, पिस्टल निकाली और मम्मी को गोली मार दी।

पापा को थी सारी जानकारी

पापा को सब जानकारी थी कि घर में क्या चल रहा है। यहां तक कि पापा गुस्सा होते थे, लेकिन कुछ नहीं करते थे। फिर मैंने ही मां को गोली मार दी। पापा के ये बात बेटे ने बता दी थी। पापा ने कहा था ---#$#* तूने अपनी माँ को गोली मार दी। बहन इस वाकये से सन्न थी। कुछ समझ नहीं आने पर दो दिन यूं बच्चा कमरे में बंद रहा।

4 जून को हुआ था खून जमा देने वाला कत्ल

गौरतलब है कि लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके की यमुनापुरम कॉलोनी में एक 16 साल के लड़के ने बीते 4 जून को अपनी मां को गोली मार दी थी और उसके शव को दो दिन तक कमरे में बंद रखा था। बताया जाता है कि फिर उसके बाद 7 जून को को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में तैनात सेना के जवान पिता को घटना की जानकारी दी थी। घटना के दौरान लड़के की 9 साल की बहन भी घर पर थी। लड़के ने उसे धमकाकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। वहीं, मां के शव से निकलने वाली दुर्गंध को छिपाने के लिए रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल किया जाता रहा।

'फोन आते ही समझ गया था, इसने मां को मार डाला', पिता ने बताई पूरी कहानी

दरअसल , इस मामले में अब तक यह बताया गया कि नाबालिग ऑनलाइन गेम पबजी (PUBG) का आदी था। मां उसे गेमिंग के लिए रोकती थी, इसलिए रोका टोकी से परेशान होकर उसने उसे मार डाला। नाबालिग ने अपनी मां को गोली मारने के लिए अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया था। लेकिन अब तीसरे शख्स की एंट्री से इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

Published on:
17 Jun 2022 12:55 pm
Also Read
View All
Karnataka: कांग्रेस प्रदेश में MLC चुनाव में धोखा देने वाले विधायकों के साथ क्या करेगी BJP? पहले किस तरह का हुआ है एक्शन

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा: सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से 7 की मौत, 46 की हालत गंभीर

‘बागी विधायक ने चुनाव में 25 लाख रुपये TMC के खाते से खर्च किए’, कुणाल घोष बोले- विरोधियों से मिलकर पीठ में छुरा घोंपा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 की हत्या करने वालों का निकला जुलूस, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, देखें Video