राष्ट्रीय

CM विजय पर विवादित टिप्पणी के मामले में यूट्यूबर सट्टई दुरई मुरुगन को राहत, मद्रास हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में यूट्यूबर सट्टई दुरई मुरुगन को मद्रास हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 12:57 PM IST
CM Vijay
तमिलनाडु सीएम विजय (Photo-ANI)

Youtuber Sattai Durai Murugan: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में यूट्यूबर और NTK पार्टी के नेता सट्टई दुरई मुरुगन को बड़ी राहत मिली है। मद्रास हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है। इस मामले में चेन्नई साइबर क्राइम विंग पुलिस ने FIR दर्ज की थी।

CM विजय और मंत्री आधव अर्जुन पर टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

यह पूरा मामला दुरई मुरुगन के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो से जुड़ा है। उन्होंने 30 सितंबर को एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और मंत्री आधव अर्जुन के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां की गई थी। इस वीडियो को लेकर 3 अक्टूबर को चेन्नई में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ता ए. क्रिस्टोफर TVK के पदाधिकारी हैं और टोंडियारपेट के रहने वाले मछुआरे हैं। उनकी शिकायत के आधार पर चेन्नई साइबर क्राइम विंग पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

गिरफ्तारी की आशंका में हाईकोर्ट पहुंचे सट्टई दुरई मुरुगन

मामले में गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए दुरई मुरुगन ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। गुरुवार को जस्टिस एन. रमेश की अदालत में इस याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि शिकायत राजनीतिक मंशा से दर्ज कराई गई है और इसके जरिए उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है।

'जनता के हित में की थी राजनीतिक आलोचना'

सट्टई दुरई मुरुगन ने अपनी याचिका में दलील दी कि उनके वीडियो में की गई टिप्पणियां राजनीतिक आलोचना थी, जो सार्वजनिक हित में की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आपराधिक मामला दर्ज करके उनकी बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी को सीमित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह पुलिस की पूछताछ में पहले ही शामिल हो चुके हैं। ऐसे में हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने की बात भी कही है।

शिकायतकर्ता के अधिकार पर भी उठाए सवाल

NTK नेता ने अपनी याचिका में शिकायतकर्ता की ओर से मामला दर्ज कराने के अधिकार पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि इस पूरे मामले का मकसद उनके यूट्यूब वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाना है। दुरई मुरुगन ने अदालत से राहत देने की मांग करते हुए कहा कि वह जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं और उन्हें हिरासत में लेने की आवश्यकता नहीं है।

Updated on:
10 Nov 2026, 12:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘बिलॉन्गिंग’ या ‘व्हाइटवॉशिंग’? सोनिया गांधी की आत्मकथा पर भाजपा ने 1984, आपातकाल और 26/11 पर पूछे सवाल

‘पापा के अंतिम संस्कार में आना पड़ेगा…’ राहुल गांधी को पहले ही था अनहोनी का डर, सोनिया गांधी ने किताब में बताई उस रात की कहानी

पवन कल्याण से तलाक के बाद भी पूर्व पत्नी रेणु देसाई को क्यों सुनने पड़ते हैं ताने? 14 साल बाद छलका दर्द

तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत; मंत्री ने दिए जांच के आदेश

राहुल गांधी के बयान पर दिलीप घोष का पलटवार, बोले- 2-4 महीने गायब रहते हैं, फिर मीडिया में आने के लिए देते हैं बयान