राष्ट्रीय

Maharashtra Elections: कांग्रेस की दूसरी सूची में 23 प्रत्याशियों के नाम, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Congress Candidate List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी 23 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 48 नामों का ऐलान किया था।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2024, 2:32 PM IST
Feature image

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपनी 23 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। अब तक कांग्रेस ने महाराष्ट्र में कुल 71 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें है और यहां पर कांग्रेस पार्टी महाविकास अघाड़ी गठबंधन (MVA) का हिस्सा है। इस गठबंधन में कांग्रेस के अलावा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और एनसीपी (शदर पवार) की पार्टी भी शामिल है।

इन्हें बनाया प्रत्याशी

महाराष्ट्र कांग्रेस ने भुसावल (एससी) से राजेश मानवटकर, जलगांव (जामोद) से स्वाति संदीप वाकेकर, अकोट से महेश गंगे, वर्धा से शेखर प्रमोद बाबू शेंडे, सावनेर से अनुजा सुनील केदार, नागपुर दक्षिण से गिरीश पांडव, कामठी से सुरेश यादवराव भोयर, भंडारा (एससी) से पूजा ठवकर, अर्जुनी-मोरगांव (एससी) से दलीप बंसोड और आमगांव (एसटी) से राजकुमार पुरम को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा रालेगांव से वसंत पुरके, यवतमाल से अनिल मंगुलकर, अरनी(एसटी) से जितेंद्र मोघे, उमरखेड़ (एससी) से साहेबराव कांबले, जालना से कैलास गोरंट्याल, औरंगाबाद पूर्वी से मधुकर देशमुख, वसई से विजय गोविंद पाटिल, कांदिवली पूर्वी से कालू भदेलिया, चारकोप से यशवंत सिंह, सायन कोलीवाड़ा से गणेश कुमार यादव, श्रीरामपुर (एससी) से हेमंत ओगले, निलंगा से अभय कुमार सालुंखे और शिरोल से गणपतराव पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है।

MVA में ये है शीट फार्मूला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और एनसीपी (शरद पवार गुट) मिलकर महाविकास अघाड़ी बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। एमवीए में 288 सीटों में से 255 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। MVA ने तय किया है कि 255 सीटों में से हर पार्टी 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी बची 23 सीटों पर फैसला बाद में होगा।

महाराष्ट्र में तीन दल मजबूत- संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में तीन राजनीतिक दल मजबूत हैं, कांग्रेस, एनसीपी-एससीपी और शिवसेना (यूबीटी)। मेरा मानना ​​है कि इन पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा निष्पक्ष और बराबर है। हरियाणा में कांग्रेस ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ा फिर भी वे वहां सरकार नहीं बना सके। इसलिए हमें सबको साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। अगर किसी को 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे की जरूरत है, तो वह महा विकास अघाड़ी है।

एक चरण में होगी वोटिंग

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। नामांकन करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर और नामांकन जांच की तारीख 30 अक्टूबर है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 4 नवंबर है।

Also Read
View All
गुजरात में फर्जी डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन, 10वीं-12वीं पास लोग चला रहे थे अवैध क्लिनिक, 17 गिरफ्तार

Maharashtra News: प्रेमी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका, हॉस्टल में थम गईं सांसें, हादसे में 4 दोस्तों की हुई थी मौत

अभिजीत दीपके ने चीन और ट्रंप के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरा, सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी उठाए सवाल

अमित शाह के बयान पर वेणुगोपाल का पलटवार: ‘बेबुनियाद दावों में जी रही BJP, क्या चुनाव आयोग के दम पर जीतने का घमंड है?’

हर दो साल में मौत की दस्तक! पहले मां, फिर पिता और भाई, अब जिगरी दोस्त के हमले में गई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की जान