
Hanuman Mandir Construction Site Accident: महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन हनुमान मंदिर का स्लैब अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय मंदिर परिसर में कई लोग मौजूद थे, जिनमें से कई मलबे के नीचे दब गए। इस दर्दनाक घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 से 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अफरा-तफरी माहौल के बीच सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव अभियान पर जारी है।
इस दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि भक्त हनुमान जी की मूर्ति के सामने सिर झुकाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस दौरान वह प्रसाद चढ़ा भी रहे हैं, लेकिन तभी निर्माणाधीन हनुमान मंदिर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ता है।
इस भीषण हादसे में एक तरफ शवों को बाहर निकाला जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ मलबे में दबे जख्मी हुए श्रद्धालुओं के इलाज के लिए परभणी जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
बता दें दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही परभणी की संरक्षक मंत्री मेघना बोर्डिकर सक्रिय हो गईं। उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बात की। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी तरह की ढिलाई न बरतें। मौके पर तुरंत जरूरी उपकरण, मशीनें, क्रेन और एम्बुलेंस तुरंत पहुंचाने की बात कही।
वहीं एनसीपी विधायक राजेश विटेकर ने इस पूरे हादसे पर दुख जताया। साथ ही प्रशासन से बचाव अभियान को तेज करने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द निजात दिलाया जाए।
दरअसल, महाराष्ट्र के परभणी जिले में स्थित ये हनुमान जी का मंदिर बहुत ही मशहूर है। यहां न केवल महाराष्ट्र बल्कि पुरे देश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन शनिवार का दिन यहां संख्या में बढ़तोरी देखी जाती है। इसकी बड़ी वजह ये है कि ज्यादातर भक्त मंगलवार या शनिवार के दिन पूजा करते हैं। बाकी दिन सामान्य भीड़ होती हैं। ऐसे में घटना शनिवार के दिन हुई है तो मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।