राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, 20 यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। कई यात्री करीब 60 फीट की ऊंचाई से पुल से ट्रैक पर गिर गए। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2022, 7:52 PM IST
Part of foot over bridge collapses at Ballarshah railway station
Part of foot over bridge collapses at Ballarshah railway station

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में फुटओवर ब्रिज पर मौजूद लोग 60 फीट की ऊंचाई से पटरी पर जा गिरे। इस हादसे में 20 लोग घायल हुए है, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रभावित यात्री प्लेटफॉर्म नंबर एक से प्लेटफॉर्म नंबर चार की ओर जा रहे थे। हादसे में घायल यात्रियों को तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस हादसे के बाद भगदड़ को रोकने के लिए एक टीम को तैनात किया गया है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर काजीपेट पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए यात्री प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर चार पर जा रहे थे। तभी अचानक इस पुल का एक हिस्सा ढह गया। बताया जा रहा है कि दौरान के वक्त पुलस पर करीब 80 लोग मौजूद थे। इस ब्रिज की उंचाई करीब 60 फिट बताई जा रही है।


इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए सीपीआरओ सीआर शिवाजी सुतार ने कहा कि नागपुर मंडल के बल्हारशाह में आज शाम करीब 5.10 बजे फुट ओवर ब्रिज के स्लैब का हिस्सा गिर गया। इस हादसे में कुछ यात्री घायल हो गए। इन सभी को प्राथमिक इलाज के बाद सिविल अस्पताल भेज दिया गया। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आपको बता दें कि इससे पहले आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के कुप्पम में भी बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि वहां एक ट्रेन रुकी हुई थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। हालाकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पिछले दिनों गुजरात के मोरबी में भी एक पुल हादसा हुआ था, जिसने पूरे देश को दहला दिया था।

Updated on:
27 Nov 2022, 7:52 PM IST
Published on: