राष्ट्रीय

शरद पवार से मिलने के बाद क्या अजित पवार के सीएम के साथ बिगड़ेंगे रिश्ते? जानें डिप्टी सीएम ने क्या कहा

अजित पवार ने कहा कि पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में नगर निकाय चुनावों के लिए उनके गुट और शरद पवार गुट के बीच संयुक्त चुनावी रणनीति पर सहमति बनी है।

2 min read
Jan 13, 2026
अजित पवार ने शरद पवार और सीएम देवेंद्र फडणवीस को लेकर दी प्रतिक्रिया (Photo-IANS)

Maharashtra local body elections: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख और डिप्टी सीएम अजित पवार ने मंगलवार को अपने परिवार के दोबारा एकजुट होने और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे तथा मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की नजदीकी पर प्रतिक्रिया दी है। यह बयान उन्होंने राज्य में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले दिया।

ये भी पढ़ें

‘जब BJP-RSS के लोग चीन के साथ बैठक करते हैं, तो…’, कांग्रेस नेता ने उठाए ये बड़े सवाल

‘चुनाव जीतना है प्राथमिकता’

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में अजित पवार ने कहा कि पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में नगर निकाय चुनावों के लिए उनके गुट और शरद पवार गुट के बीच संयुक्त चुनावी रणनीति पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना था कि अगर दोनों गुट आमने-सामने चुनाव लड़ते हैं तो वोटों का बंटवारा होगा, जिसे हर हाल में टालना जरूरी था। कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता नगर निकाय चुनाव जीतना है।

इस दौरान अजित पवार ने उन खबरों को भी खारिज किया, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने कार्यकर्ताओं से केवल ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

सीएम के साथ रिश्तों को लेकर क्या बोले अजित पवार

इस दौरान उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ रिश्तों पर भी बात की। जब अजित पवार से पूछा गया कि स्थानीय निकाय चुनावों में एनसीपी के दोनों गुटों की एकजुटता से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उनके रिश्तों पर कोई असर पड़ेगा या नहीं, तो उन्होंने साफ कहा, “नहीं, इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। 100 प्रतिशत नहीं पड़ेगा।”

बीएमसी चुनावों में सांप्रदायिकता पर कड़ा रुख

इस दौरान अजित पवार ने बीएमसी चुनावों को सांप्रदायिक रंग दिए जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनकी सोच पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष है और यह बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि इस देश में रहने वाला हर व्यक्ति भारतीय है और जो भी देशद्रोह करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

‘मराठी मानुष’ को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए अजित पवार ने कहा, “आपका अस्तित्व खतरे में है, ऐसा कहना गलत है। आप पूरा महाराष्ट्र नहीं हैं और न ही यहां के अकेले मराठी हैं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीएमसी की कमान मराठी व्यक्ति के हाथ में ही रहेगी।

ये भी पढ़ें

ईरान में हो रहे प्रदर्शन पर कांग्रेस ने जताया दुख, कश्मीर का जिक्र कर ईराक और ईरान को लेकर कही ये बात

Published on:
13 Jan 2026 05:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर