राष्ट्रीय

अग्निपथ स्कीम: महिंद्रा गुप्र के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने किया ऐलान, अग्निवीरों को देंगे नौकरी, कहा- अनुशासन और कौशल आएंगे काम

Agnipath Scheme: महिंद्रा गुप्र के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अग्निपथ स्कीम को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों द्वारा हासिल किया गया अनुशासन और कौशल उन्हें प्रमुख रूप से रोजगार योग्य बना देगा। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि महिंद्रा ग्रुप अग्निवीरों को नौकरी देगा।

2 min read
mahindra-group-recruit-agnipath-scheme-trained-people-anand-mahindra.jpeg

Agnipath Scheme: सेना भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ को लेकर देशभर में युवा विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं। कई राज्यों में इसके विरोध में हिंसक प्रदर्शन भी हुए हैं, जिसमें सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद सरकार कई प्रकार की छूट का ऐलान भी कर चुकी है। वहीं कल तीनों सेना प्रमुखों ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि अग्निपथ स्कीम रोलबैक नहीं होगी। इसके साथ ही जिन युवाओं पर एफआईआर होगी उनके लिए रास्ते बंद हो जाएंगे। इसी बीच महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करके अग्निपथ योजना को लेकर हुई हिंसा के लिए दुख व्यक्त किया है।

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा अग्निपथ योजना को लेकर हुई हिंसा से दुखी हूं। जब पिछले साल इस योजना पर विचार किया गया था, तो मैंने कहा था और उसी को दोहराता हूं कि अग्निवीरों द्वारा हासिल किया गया अनुशासन और कौशल उन्हें प्रमुख रूप से रोजगार योग्य बना देगा। इसके साथ ही महिंद्रा ग्रुप ऐसे प्रशिक्षित, सक्षम युवाओं की भर्ती के अवसर का स्वागत करता है।


महिंद्रा ग्रुप अग्निवीरों को कौन सा पद देगा ?

आनंद महिंद्रा के ऐलान के बाद ट्वीटर पर एक यूजर ने ट्वीट करके पूछा कि महिंद्रा ग्रुप के द्वारा अग्निवीरों को कौन सा पद दिया जाएगा, जिसके बाद आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए जबाब देते हुए कहा कि कारपोरेट सेक्टर में अग्निवीरों के लिए नौकरी की आपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि अग्निपथ स्कीम टीम वर्क, नेतृत्व और शारीरिक प्रशिक्षण के साथ, कारपोरेट सेक्टर के लिए प्रोफेशनल बना देता है, जिसके बाद अग्निवीर कारपोरेट सेक्टर के संचालन से लेकर प्रशासन, सप्लाई चेन और मैनेजमेंट के काम में शामिल हो सकते हैं।


कई संगठनों ने भारत बंद का किया आह्वान
अग्निपथ योजना के खिलाफ कई संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है, जिसको देखते हुए देश के कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में धारा 144 लागू की गई है। वहीं बिहार के 20 जिलों में इंटनेट सर्विस को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों को हिंसा करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।

Updated on:
20 Jun 2022 10:01 am
Published on:
20 Jun 2022 09:58 am
Also Read
View All
क्या भारत में अमेरिकी रुचि अब सिर्फ बाजार तक सीमित, ‘US Indo-Pacific Command’ नाम से ‘इंडो’ शब्द हटाने के क्या है मायने?

‘ट्रंप के कार्यकाल में तीन निर्दोष भारतीयों की हो गई मौत और पीएम मोदी कर रहे थे उनकी तारीफ, केजरीवाल ने साधा निशाना

TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद डेरेक ओ’ब्रायन का बड़ा आरोप, ‘एयरपोर्ट पर बंदूक लिए BJP समर्थक खड़ा था’

‘कोई घात लगाकर बैठा हुआ तो?’ मणिपुर में नीट सेंटर तक पहुंचना भी बड़ी चुनौती, जानें कैसे पहुंच रहे छात्र

Israel-Lebanon issue :’इजरायल ने पूरे लेबनान को जलाने की बात कही है, लेकिन मोदी सरकार चुप है’, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना