राष्ट्रीय

जम्मू में आतंकवादियों की घुसपैठ नाकाम, साथी का शव घसीटकर सीमा पार भाग गए आतंकी

Jammu & Kashmir: जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर के खौर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने नाकाम कर दिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Dec 2023, 10:23 AM IST
 major infiltration attempt failed in Jammu Akhnoor Army killed infiltrator terrorists dragged  body


जम्मू-कश्मीर के अखनूर में भारतीय सेना ने शनिवार को आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इतना ही नहीं, सेना ने आतंकियों पर फायरिंग भी की है और चार आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई है। सेना की मानें तो आतंकियों को शव पीछे की ओर घसीटते हुए देखा गया है। बता दें कि शुक्रवार को राजौरी सेक्टर में मुठभेड़ में चार सैनिकों की जान चली गई थी उसके बाद शुरु हुआ मुठभेड़ शनिवार को भी जारी रहा।


22 दिसंबर और 23 दिसंबर की रात में मार गिराए आतंकी

जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर के खौर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने नाकाम कर दिया गया। सेना ने बताया कि 22 दिसंबर और 23 दिसंबर की मध्यरात्रि को निगरानी उपकरणों के माध्यम से चार आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि का पता चला था, जिसके बाद प्रभावी ढंग से गोलीबारी की गई। आतंकवादियों को एक शव को आईबी के पार वापस खींचते देखा गया।

बता दें कि अखनूर में घुसपैठ की कोशिश ऐसे वक्त में की गई है, जब पुंछ आतंकी हमले के बाद से भारतीय सेना अलर्ट है और लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। बॉर्डर पर पुंछ और राजौरी में सेना की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है और इन दोनों जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद है।

Published on:
Also Read
View All
CEC ज्ञानेश कुमार पर रिश्वत के आरोपों की फिर से होगी जांच, कांग्रेस नेता बोले- दोषी को मिले सजा

पत्नी से विवाद के बीच IPS भानू प्रताप सिंह पर कार्रवाई, खगड़िया SP पद से हटाए गए, शैलेन्द्र सिंह को मिली कमान

नरसिम्हा राव को हटवा नहीं पाए तो बागी हो गए थे अर्जुन सिंह, सोनिया से मिल कर आए और एनडी तिवारी को घोषित कर दिया अध्यक्ष

महादेव बेटिंग ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के कुछ दिन बाद बड़ी कार्रवाई

भगवंत मान पर राहुल गांधी के बयान से भड़की AAP, सौरभ भारद्वाज ने पूछा- CM योगी पर ऐसी बात क्यों नहीं कही?