राष्ट्रीय

ममता बनर्जी का दावा- दिसंबर में लोकसभा चुनाव करा सकती है BJP, हिंदु-मुसलमान को दुश्मन बना दिया

Loksabha election: ममता बनर्जी ने पार्टी के युवा विंग की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बीजेपी लगातार तीसरी बार देश की सत्ता में वापस आती है तो देश को तानाशाही शासन का सामना करना पड़ेगा।

2 min read

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। सोमवार को पार्टी के युथ विंग के कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा दिसंबर 2023 में ही लोकसभा चुनाव करा सकती है। इसके लिए उसने चुनाव में प्रचार करने के लिए हेलिकॉप्टर भी बुक कर लिए हैं।

समय से पहले चुनाव करा सकती है BJP- ममता बनर्जी

TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी के युवा विंग की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बीजेपी लगातार तीसरी बार देश की सत्ता में वापस आती है तो देश को तानाशाही शासन का सामना करना पड़ेगा। भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। मुझे और मेरे कई साथियों को लगता है कि बीजेपी मई-जून के बजाया साल के अंत में समय से पहले दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव करा सकती है।


भाजपा ने हिंदु-मुसलमान को दुश्मन बना दिया

ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP ने पहले ही देश में शांती से रह रहे हिंदु-मुसलमान को दुश्मन बना दिया है। अगर वे फिर सत्ता में लौटे तो देश में नफरत का बीज बो देंगे और इसे नफरत का देश बना देंगे।


चुनाव प्रचार के लिए हेलिकॉप्टर बुक किया

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने भाजपा पर विपक्ष को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि BJP चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। उसने अभी से सभी हेलिकॉप्टरों को बुक कर लिया है, ताकि कोई दूसरा दल इन हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल न कर सके। उन्होंने दावा किया कि जैसे उन्होंने बंगाल में तीन दशक तक शासन करने वाली CPI(M) को भी सत्ता से उखाड़ फेंका था और अब लोकसभा चुनाव में वे भाजपा को हराकर दम लेंगी।


यह बंगाल है यूपी नहीं

बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में 'गोली मारो' के नारे लगाने और हिंसा की घटना पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए एबीवीपी और भाजपा कार्यकर्ताओं पर सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने पुलिस को नफरत भरे भाषण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। नफरत भरे नारे लगानों वालों को यह याद रखना चाहिए कि यह बंगाल है उत्तर प्रदेश नहीं।

ये भी पढ़ें: पिछली सरकारों को नहीं था ISRO पर भरोसा, Chandrayaan-3 की सफलता का पीएम नहीं तो कौन लेगा क्रेडिट- नंबी नारायण

Published on:
28 Aug 2023 04:48 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में सिद्धारमैया के हाथ से फिसल जाएगी मुख्यमंत्री की कुर्सी? अटकलों पर लग गया विराम, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताई सच्चाई

मिडिल ईस्ट तनाव का साइड इफेक्ट: भारत में अफवाहों ने बढ़ाई जमाखोरी, पेट्रोल 37% तो डीजल 20% ज्यादा बिका

भारत के सामने झुकी नेपाल एयरलाइंस, औपचारिक रूप से माफी मांगी, सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दी, क्या है मामला?

AAP की बैठक में नहीं आए 19 विधायक, पंजाब में हो गया खेला? राष्ट्रपति से मिलेंगे CM भगवंत मान

RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय ने बर्लिन में भारतीयों से की खास अपील, कहा- अगले 100 साल तक जिम्मेदार समाज का निर्माण करना हमला लक्ष्य