राष्ट्रीय

राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पहले ही कर चुके हैं किनारा

Mamta Banerjee: राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ तौर पर मना कर दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2023, 12:40 PM IST
 Mamta Banerjee will not attend the inauguration of Ram temple

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का 22 जनवरी 2024 को उद्घाटन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंदिर ट्रस्ट ने देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण भेजा है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कार्यक्रम के तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच खबर आ रही है कि राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया है। लेकिन उनकी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की तरफ से इस कार्यक्रम में शामिल होने से साफ तौर पर मना कर दिया गया है।

सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पहले ही कर चुके हैं किनारा

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और ट्रस्ट के सदस्य नृपेंद्र मिश्रा, आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल, और वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और उन्हें समारोह में आमंत्रित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, और पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को भी निमंत्रण भेजा है। हांलाकि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर दिया हैं।

इन्हें मिला है राम मंदिर उद्घाटन समारोह का न्योता

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अतिथि सूची सावधानीपूर्वक तैयार की गई है। इसमें उद्योगपति, वैज्ञानिक, अभिनेता, सेना अधिकारी से लेकर पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता तक शामिल हैं। अतिथि सूची में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा, योग गुरु बाबा रामदेव, उद्योगपति अडानी समूह के गौतम अडानी, रिलायंस के मुकेश अंबानी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, माधुरी दीक्षित नेने, रामानंद सागर की रामायण टीवी श्रृंखला में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल , फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, गीतकार प्रसून जोशी सहित अन्य शामिल हैं।

ट्रस्ट ने बड़ी संख्या में उन श्रमिकों को भी आमंत्रित किया है जो मंदिर निर्माण का हिस्सा थे। साथ ही टाटा समूह के नटराजन चंद्रशेखरन और एल एंड टी समूह के एस एन सुब्रमण्यन को भी आमंत्रित किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन का बड़ा असर, ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित; वकील-पुलिस विवाद ने लिया नया मोड़

दिल्ली में सांस लेना भी हुआ मुश्किल! कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंचा, जहरीली हवा के बीच GRAP-2 की पाबंदियां लागू

Indian Air Force Land Dispute: दिल्ली में वायुसेना की 40 एकड़ जमीन पर खींचतान, रिटायरमेंट से पहले पूर्व एयर चीफ ने राजनाथ सिंह को लिखी चिट्ठी

‘ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं, दोषियों को सबक सिखाओ’, त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले से भड़के CM माणिक साहा

भारत से व्यापार बंद होने पर पाकिस्तान को हुआ 40 बिलियन डॉलर का नुकसान, PIBC ने फिर से ट्रेड शुरू करने की लगाई गुहार