राष्ट्रीय

ममता ने मोदी सरकार को दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, कही ये बड़ी बात

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने कहा कि इस समय सीमा के भीतर अगर केंद्र सरकार फंड रिलीज नहीं करती है, तो TMC बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर देगी।

2 min read
ममता बनर्जी

गठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है। केंद्र को सभी बकाया राशि का भुगतान करने के लिए शुक्रवार, 26 जनवरी को सात दिनों का समय देते हुए ममता ने कहा कि इस समय सीमा के भीतर अगर केंद्र सरकार फंड रिलीज नहीं करती है, तो TMC बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर देगी। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ने यह टिप्पणी 75वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान राजभवन में की।

केंद्र सरकार पर कई योजनाओं के तहत करोड़ों रुपए बकाया

TMC प्रमुख ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने फंड जारी नहीं किया, टीएमसी पार्टी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर देगी। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के पास पश्चिम बंगाल की बड़ी धनराशि बकाया है। केंद्र पर बंगाल राज्य का मनरेगा के तहत 6,900 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 9,330 करोड़ रुपए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 830 करोड़ रुपये, पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 770 करोड़ रुपये और स्वच्छ भारत मिशन के तहत 350 करोड़ रुपये बकाया है। इसके अलावा कुछ अन्य योजनाओं के भी बकाये का भुगतान केंद्र सरकार ने अभी तक नहीं किया है।

पीएम से मिल चुकी हैं सीएम ममता

बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 20 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने लंबित केंद्रीय निधि के मुद्दे पर पीएम से चर्चा की थी। बैठक के बाद टीएमसी प्रमुख ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने प्रस्ताव दिया है कि राज्य और केंद्र के अधिकारी साथ में बैठकर कर इन मुद्दों को सुलझा सकते हैं। बता दें कि राज्य में भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में केंद्रीय एजेंसियां ईडी और सीबीआई की छापेमारी और धरपकड़ को लेकर भी सीएम ममता लगातार हमलावर रही हैं।
ये भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को फरवरी में मिल सकता है DA/DR एरियर, जानें

Updated on:
27 Jan 2024 11:08 am
Published on:
27 Jan 2024 09:43 am
Also Read
View All

अगली खबर