अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के लोंगडिंग जिले से एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी और व्हाट्सएप्प ग्रुप में फोटो शेयर कर लिखा कि उसने दोनों की हत्या कर दी।
Crime News: अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के लोंगडिंग जिले से एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी और व्हाट्सएप्प ग्रुप में फोटो शेयर कर लिखा कि उसने दोनों की हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना जिले के खानू गांव की है।
पुलिस ने व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मामले में पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि खानू गांव निवासी व्यक्ति को पत्नी और बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि लोंगडिंग पुलिस स्टेशन में मंगू पांसा नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि गंगगम गंगसा ने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर व्हाट्सएप्प ग्रुप पर फोटो शेयर किया और लिखा कि उसने दोनों की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि शिकायत के बाद कार्यकारी मजिस्ट्रेट बिनी शिवा और शिकायतकर्ता के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला व बच्चे का शव बरामद किया। इसके बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिए।
कुदाल किया जब्त
घटनास्थल से पुलिस ने कुदाल भी जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है।