Mangoes for US President Biden:अमेरिका के राष्ट्रपति Jo Biden को भारत की तरफ से आम गिफ्ट किया जाएगा। भारत-अमेरिका के बीच दो वर्षों बाद फलों का निर्यात शुरू किया गया है। इस निर्यात के शुरू होने के बाद ही ये गिफ्ट दिया जा रहा है।
अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू गुरुवार को वाशिंगटन डीसी में एक आम प्रचार कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कर्मचारियों को भारतीय आम का एक डिब्बा गिफ्ट किया। ये भारत से अमेरिका में फलों के निर्यात को फिर से शुरू करने के बाद पहली बार इस तरह का गिफ्ट दिया गया। कोरोना महामारी के कारण करीब दो वर्षों से फलों के निर्यात बाधित थे। इन आमों को पुणे स्थित निर्यातक Rainbow International द्वारा पैक किया गया है। Rainbow International के निदेशक ए सी भसाला ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बताया कि भारतीय दूतावास द्वारा इस आयोजन के लिए फलों के लिए संपर्क किया गया था। इसके बाद पांच किस्मों - महाराष्ट्र से केसर, अल्फांसो और गोवा मंकुर, और आंध्र प्रदेश से हिमायत और बैगनपल्ली की खरीद की गई थी।
भसाला ने कहा, 'आमों को पैक करके सोमवार को हवाई माल से अमेरिका भेजा गया।' उन्होंने कहा, “सभी आम को मंगलवार को दूतावास के अधिकारियों द्वारा एकत्र किया गया फिर इसे पैक किया गया। बॉक्स गुरुवार को राष्ट्रपति बाइडन के कर्मचारियों को सौंप दिया जाएगा।”
देश के प्रमुख आम निर्यातकों में से एक, भसाला ने कहा कि उनकी कंपनी पहले व्यक्तिगत स्तर पर व्हाइट हाउस को आम भेज चुकी है, लेकिन ये पहली बार होगा जब उनकी उपज अमेरिका के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का हिस्सा होगी।
लगभग दो वर्षों के अंतराल के बाद, केंद्र द्वारा इसके लिए अमेरिका के कृषि विभाग (यूएसडीए) की मंजूरी मिलने के बाद इस साल अमेरिका को आम का निर्यात फिर से शुरू किया गया। 2020 में अमेरिका द्वारा भारतीय आमों के निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया गया था क्योंकि उस समय अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर बैन लगा हुआ था। कोरोनवायरस महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण विकिरण सुविधाओं के निरीक्षण के लिए भारत का दौरा करने में असमर्थ थे।
इसपर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "बारामती के लिए गर्व का क्षण! रेनबो इंटरनेशनल, बारामती द्वारा उत्पादित आम को अमेरिकी राष्ट्रपति को उपहार में दिया जाएगा"
यह भी पढ़े- vegetable vendors: यहां पर सब्जी विक्रेताओं ने कर दिया प्रदर्शन