राष्ट्रीय

AK-47 कंधे पर टांग कर फुटबॉल खेल रहे थे खिलाड़ी, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Manipur Police: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में असॉल्ट राइफल लेकर फुटबॉल खेलते हुए वायरल वीडियो में नजर आए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2 min read
Feb 14, 2025
मणिपुर में रविवार को फिर हिंसा भड़क उठी। File Pic : ANI

Manipur Police: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हाथ में एके-47 सहित अन्य असॉल्ट राइफलें लेकर फुटबॉल खेलने वाले लोगों के खिलाफ मणिपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों इनका एक वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लोग अपने कंधों पर एके-47 सहित अन्य असॉल्ट राइफलें लटकाकर फुटबॉल खेलते नजर आ रहे थे। पुलिस ने यह कार्रवाई राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के एक दिन बाद की है।

फुटबॉल मैच है या जंग का मैदान?

पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, मणिपुर पुलिस ने यूट्यूब, व्हाट्सएप, फेसबुक आदि जैसे विभिन्न सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें छद्म पोशाक में 10/15 बदमाश और फुटबॉल किट पहने कुछ लोग कांगपोकपी जिले के के गमनोमफई गांव के मैदान में अत्याधुनिक हथियार पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इन लोगों को वीडियो में फुटबॉल किट पहने और हथियार पकड़े हुए देखा गया।

इस प्रकार हुई आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार, यूट्यूब, व्हाट्सएप, फेसबुक आदि विभिन्न सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद गिरफ्तारियां की गईं। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मैंगटिनलेन किपगेन उर्फ ​​बामांग (26), मैंगटिनलेन किपगेन (24), सेइथेनमांग किपगेन (28), लुनमिनसेई किपगेन (21) और लुनखोगिन किपगेन (24) के रूप में हुई। इन लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम 1959 का उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, नाम्पी रोमियो हानसोंग ने इंस्टाग्राम वीडियो को डिलीट कर दिया है। इस वीडियो में वॉटरमार्क 'कुकीलैंड' और उनके नाम का हैशटैग था। 11,000 फॉलोअर्स वाले हानसोंग ने इंस्टाग्राम पर फुटबॉल मैच का एक छोटा वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में फुटबॉल किट पहने हुए लोग एके और अमेरिकी मूल की एम सीरीज की असॉल्ट राइफलें लेकर फुटबॉल को किक मारते हुए दिखाई दे रहे थे। बंदूकों की बैरल के चारों ओर लाल रिबन बंधे हुए थे।

Published on:
14 Feb 2025 12:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर