राष्ट्रीय

Manjalpur By Election: मांजलपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान, भीखाभाई रबारी को मिला टिकट

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भीखाभाई रबारी को उम्मीदवार बनाया है। एआईसीसी ने आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है।
less than 1 minute read
Jul 12, 2026
Chhattisgarh Congress 32 District Presidents
Congress - File PIC

Manjalpur By Election: गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने भीखाभाई रबारी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनकी उम्मीदवारी को मंजूरी दी है। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी की है। भीखाभाई रबारी गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं।

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा से विधायक योगेश नारायणदास पटेल के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। 2022 के चुनाव में योगेश पटेल ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। पिछले महीने 79 साल की उम्र में पटेल का निधन हुआ था।

गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश पटेल लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे, एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वडोदरा की सियासत में योगेश भाई पटेल अहम चेहरा रहे हैं।

मांजलपुर विधानसभा क्षेत्र में 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को परिणाम घोषित किए जाएंगे। फिलहाल, मांजलपुर सीट के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) भी अपनी ताकत लगा रही है। लेकिन यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होने की उम्मीद हे।

चुनाव आयोग के अनुसार, 13 जुलाई नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है और 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 16 जुलाई तय की गई है। जबकि 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है।

Updated on:
12 Jul 2026 09:40 pm
Published on:
12 Jul 2026 08:07 pm