राष्ट्रीय

मनोज तिवारी का दिल्ली को बड़ा तोहफा! अब सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

5 Rupee Meal Scheme Delhi: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को घोंडा विधानसभा में 70वीं अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पांच रुपए में भोजन खरीदा और खाया।

2 min read
Feb 21, 2026
भाजपा सांसद मनोज तिवारी

Manoj Tiwari Atal Canteen Ghonda Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को दिल्ली के गोंडा इलाके में 'अटल कैंटीन' का भव्य उद्घाटन किया। इस जन-कल्याणकारी योजना के तहत क्षेत्र के गरीबों, रिक्शा चालकों और दिहाड़ी मजदूरों को मात्र 5 रुपये में शुद्ध और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान तिवारी ने खुद लोगों को खाना परोसा और कहा कि यह कैंटीन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के विजन को समर्पित है। इस पहल को दिल्ली में आगामी राजनीतिक हलचलों और गरीब वर्ग तक सीधी पहुँच बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर भारत की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

5 रुपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन, कोई नहीं सोएगा भूखा

मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार का अटल कैंटीन प्रोजेक्ट इतनी सुंदर योजना है कि यह पक्का करता है कि लोग भूखे न सोएं। हम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के सपोर्टर हैं। हम ईज ऑफ लिविंग के सपोर्टर हैं। पूरे देश में पीएम मोदी फ्री अनाज की व्यवस्था करते हैं, दिल्ली में भी यह व्यवस्था है और इसके अलावा पांच रुपए में भोजन की व्यवस्था की गई है। इस शानदार योजना के लिए हम पीएम मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद करते हैं।

कांग्रेस देशद्रोह पर मनोज तिवारी का हमला

एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस देशद्रोह का परिचय दे रही है। एआई से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य में, ट्रैफिक में, यहां तक कि क्लाउड स्पेस में भारी सफलता मिल रही है। पूरी दुनिया चकित है। जब दुनिया से लोग यहां आए हैं, इन लोगों का इस तरह नंगा प्रदर्शन भारत की प्रगति का विरोध है, तेजी से विकास यात्रा का विरोध है, यह देशद्रोह है। यह भाजपा का नहीं था, भारत का कार्यक्रम था। कांग्रेस की मानसिकता देश विरोधी है और वे इसे बाधित करना चाहते हैं।

'किराए के गुंडों से बदनाम करने की कोशिश'

कांग्रेस ने ऐसा देश विरोधी कृत्य किया है जिसकी भारत की जनता के मन में कोई माफी नहीं होगी। यह किराए के गुंडों द्वारा एआई इंपैक्ट समिट को बदनाम करने की कोशिश एक गद्दारी और देशद्रोह है और देश की जनता इसका जवाब देगी।

ये भी पढ़ें

जनरल नरवणे की किताब के विवाद पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा- रिटायरमेंट के 20 साल बाद…

Published on:
21 Feb 2026 08:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर